मिश्रौलिया – पुलिस द्वारा बेलवा में बैठक कर शांतिपूर्वक त्योहार मनाने की अपील
📅 Published on: September 5, 2022
इसरार अहमद
मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के बेलवा बाजार में आज पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत के कुशल पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी महोदय इटवा हरीश चन्द्र एवं मिश्रोलिया थानाध्यक्ष घनश्याम सिंह के कुशल नेतृत्व में आज दिन सोमवार को शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु प्रयाप्त पुलिस बल के साथ बेलवा बाजार मे बैठक की गई जिसमें क्षेत्र के प्रधान हाजी, जुबेर अहमद, अखिलेश मौर्या, संजय कुमार, भोला यादव, वलीर, पुजारी यादव,पुरन चौहान, सुरेन्द्र, संभ्रांत व्यक्ति और महिलाएं सम्मिलित हुए सभी लोगों को शासन के आदेशों निर्देशों से अवगत कराया गया। सबको साइबर संबंधी अपराध एवं महिला संबंधी अपराध की रोकथाम हेतु आवश्यक जानकारी दी गई एवं बचाव संबंधी सरकारी नंबरों से सब को अवगत कराया गया आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।


