लोटन – अस्पताल की लापरवाही से मां बेटे की मौत पर प्रभा अस्पताल सील

Kapilvastupost reporter


लोटन बाजार स्थित कोल्हुई रोड पर स्थित प्रभा हास्पिटल में शनिवार की रात एक महिला की भर्ती करने के बाद महिला व बच्चे की मृत्यु हो जाने से क्षेत्र में चर्चा होने लगी घटना की जानकारी होने पर एडिशनल सीएमओ एस एन त्रिपाठी टीम के साथ सोमवार को जांच करने पहुंच गए। उन्होंने अस्पताल की गहनता से जांच की ।

अस्पताल के सभी दस्तावेजों को देखा। जाच के दौरान जानकारी मिली कि शनिवार की रात रीता सिंह पत्नी सत्येन्द्र सिंह निवासी परसौना टोला गेल्हाडाड़ी गर्भावस्था में अस्पताल में लाया गया था हास्पिटल मैनेजर बिना डाक्टर की तैनाती के ही महिला की भर्ती कर लिए। तथा गंभीर अवस्था में देखने के बाद भी रेफर नहीं किया। जिससे जच्चा-बच्चा की मृत्यु होने की वजह है सामने आई है अडिशनल सीएमओ एस एन त्रिपाठी ने बताया कि अस्पताल को सीज कर दिया है। बाकी जांच के बाद ही कार्यवाही किया जायेगा और लोटन में एक अल्ट्रासाउंड मशीन का संचालन अवैध रूप से चल रहा है उसे भी नोटिस जारी किया गया है।

बताते चले कि लोटन और मोहाना चौराहा पर भी कुछ अस्पताल भी बिना वैध डॉक्टर और बिना वैध दस्तावेजों के चल रहे हैं क्षेत्र में मरीजों के साथ इलाज के नाम पर उनकी जेबों और जान दोनो ही खतरे में हैं।

error: Content is protected !!
Open chat
Join Kapil Vastu Post