झमाझम बरसात से लौटी किसानों के चेहरे पर रौनक

devendra srivastav

उस्का बाजार सिद्धार्थनगर।क्षेत्र में लम्बी इन्तजारी के बाद बुधवार की रात तथा गुरुवार को दिन में हुई झमाझम बरसात से लोगों को काफी राहत मिली।तक़रीबन एक सप्ताह से भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगो को जहाँ एक ओर इससे राहत के लिए इन्द्र देव की विशेष कृपा की आवश्यकता महसूस होरही थी , वहीं
क्षेत्र के सैकड़ो एकड़ खेतों में खड़ी धान की फसल व सब्जियाँ सूख रही थी।तपती धूप और गर्मी से निजात के लिए इन फसलों को महज घनघोर बरसात की दरकार थी।लेकिन बुधवार की मध्य रात्रि के बाद शुरू हुई घनघोर बरसात के बाद बुधवार को भी पूरे दिन बरसात से मौसम सुहाना बना रहा।जिससे लोगो को काफी राहत और फायदा मिला। इस बरसात के बाद गर्मी से बेहाल जनता के साथ खेती किसानी से जुड़े
लोगो को फायदा हुआ।किसान जो अपनी धान की फसल में पानी चलाते चलाते
परेशान थे और लगने लगा था कि इस बार उन्हें खरीफ की खेती किसानी से मायूस होना पड़ेगा।क्यों की प्राकृतिक बारिस के आभाव में धान की फसल पैदा कर पाना लगभग नामुमकिन हो जाता है।लेकिन इस बार झमाझम बरसात से क्षेत्र के किसानों के मुरझाये चेहरे पर फिर से रौनक लौट आयी
है। इस बरसात के बाद किसानों को धान की सूखती फसल के लिए संजीवनी मिलगयी है।

error: Content is protected !!
Open chat
Join Kapil Vastu Post