उसका में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न

देवेन्द्र श्रीवास्तव

उसकाबाजार सिद्धार्थनगर।


क्षेत्र में शारदीय नवरात्र के महापर्व में विभिन्न स्थानों पर स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन गुरुवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ।

गुरुवार को क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर देवी पंडालों में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन कार्यक्रम के तहत अस्थायी रूप से स्थापित माता दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन कस्बा के श्री पयोहारी आश्रम के निकट नपं प्रसाशन द्वारा बनवाये गए गड्ढे में किया गया। इसबार क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पंडालों में स्थापित कुल 46 दुर्गा प्रतिमाओं में से दो स्थाई देवी प्रतिमाओं को छोड़कर शेष 44 का विसर्जन कार्यक्रम दोपहर बाद प्रशासन की कड़ी निगरानी में शुरू हुआ। दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन बड़ी धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ किया गया।

एक दिन पूर्व से विसर्जन दिवस तक खराब मौसम और बरसात के बावजूद भी माँ दुर्गा के श्रद्धालु भक्तजन विसर्जन के लिए बेहद उत्साहित दिखे। दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन जुलूस के साथ शांति पूर्ण ढंग से माता के भक्तों का हुजूम ट्रैक्टर ट्राली के पीछे भक्ति गीतों पर थिरकते हुए और जयकारा लगाते दिखे।माँ के भक्ति गीतों जयकारे लगाते भक्तों की टोलियो की लंबी भीड़ दिखाई पड़ी।इस दिन क्षेत्र का समूचा वातावरण भक्तिमय दिखाई पड़ा।पूर्व निर्धारित स्थान पर माता दुर्गा की मूर्तियों का विसर्जन बारी बारी शुरू होने के बाद देर शाम तक चलता रहा। दुर्गा मूर्तियों के विसर्जन अवसर पर स्थानीय नगरक्षेत्र के प्रमुख चौराहों ,तिराहों और नुक्कड़ो पर प्रशासन भी इस बार मूर्तियों के विसर्जन के दौरान शांति व्यवस्था , सुरक्षा और अमन चैन को लेकर काफी चौकस दिखा।मुकामी थाना के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी के कुशल दिशा निर्देशन का असर मूर्ति विसर्जन जुलूस के दौरान तैनात जवानों की मुस्तैदी पर दिखा।विसर्जन के दिन पुलिस और प्रशासनिक अमले की कई जिम्मेदार विसर्जन जुलूस के साथ तथा आगे पीछे अपनी भागीदारी सुनिश्चित कराते दिखे।गाजे बाजे के साथ भक्तो का लंबा जुलूस दुर्गा मूर्तियों के साथ निकला साथ में सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अमले के जिम्मेदार भी तैनात रहे।जिसके चलते कार्यक्रम में उत्पात मचाने वाले उपद्रवी तत्वों की एक न चली। इस अवसर पर ईओ जितेंद सिंह यादव, चेयरमैन प्रतिनिधि सुरेश यादव, नन्हे दूबे, कृष्णा, मोहित नरायन आदि रहे।

error: Content is protected !!
Open chat
Join Kapil Vastu Post