जोगिया – चौतरफा बाढ़ के पानी में नौगढ़ बांसी मार्ग बंद ,नकाही डांडिया और भगौता में टूटे तटबंध का पानी हो रहा जमा

तौहीद खान / indresh tiwari

जनपद में इस हफ्ते ड्रेनेज विभाग की लापरवाही से तीन जगह तटबंध टूटने से बाढ़ का पानी जोगिया इलाके में इकट्ठा होते होते अब बाढ़ में बदल गया ।बाढ़ का पानी आ जाने से जोगिया के दर्जन भर गांव बाढ़ की विभीषिका झेलने पर मजबूर हो गए हैं।
बाढ़ के कारण नौगढ़ बांसी मुख्य मार्ग बंद हो गया है। जोगिया कोतवाली रोड पर कई किलोमीटर तक सैलाब का पानी भर गया है। बाढ़ से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

यदि विभाग के जिम्मेदार समय रहते जनता से मिली सूचनाओं पर बन्धों के रिसाव की सूचना पर अमल करते तो स्थित इतनी विकट नहीं होती। इतनी बड़ी लापरवाही और भारष्टाचार का मामला मुख्यमंत्री के संज्ञान में क्यों नहीं गया क्या मुख्यमंत्री के अगल बगल के लोगो तक इनकी बड़ी पहुँच है कि इनकी गलतियों को वहां मैनेज कर लिया जाता है मुख्यमंत्री तक बात ही नहीं पहुँच पाती है।

बाढ़ आने के बाद अब तक जिला प्रशासन बाढ़ पीड़ितों को दो जून की रोटी तक नहीं उपलब्ध करवा पा रहा है शोहरातगढ़ तहसील में ही लगभग पचासों गांव बाढ़ से त्रस्त है जहां हर गांव में दोनो टाइम खाना पानी नहीं पहुँच पाता है। आखिर क्यों

error: Content is protected !!
Open chat
Join Kapil Vastu Post