सिद्धार्थनागर – नगर पालिका चुनाव को लेकर कांग्रेस की बड़ी बैठक

ज़ाकिर खान

सिद्धार्थ नगर 07 नवंबर/ नगर पंचायत चुनाव के संबंध में आज़ शहर के होटल सत्यम पैलेस में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं नगरीय चुनाव लडने के इच्छुक नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष काजी, सुहेल अहमद की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्वांचल जोन के प्रान्तीय अध्यक्ष फरेंदा विधायक विरेंद्र चौधरी भी उपस्थित थे। बैठक का संचालन पीसीसी सदस्य अतहर अलीम ने किया।


बैठक में उपस्थित कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए प्रान्तीय अध्यक्ष विरेन्द्र चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आगामी नगर पालिका, नगर पंचायत का चुनाव पुरे मजबूती से लडेगी और जीतेगी ।

उन्होंने कार्यकर्ताओं का आवाह्न किया कि आज़ से ही सभी साथी अपने अपने नगर पालिका एवं नगर पंचायत क्षेत्रों में घर घर जाकर आम जनता को कांग्रेस पार्टी से जोड़ने का काम करें।

उन्होंने आगे कहा कि जिस दिन से राहुल गांधी जी ने भारत जोड़ो पदयात्रा शुरू की है उसी दिन से देश में कांग्रेस पार्टी के पक्ष में एक हवा चल पड़ी है और अब देश से भाजपा सरकार की विदाई तय है।


कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने कहा कि सिद्धार्थ नगर की सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायत में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार मजबूती से लड़ेंगे और जीतेंगे।

बैठक से पूर्व नवनियुक्त प्रान्तीय अध्यक्ष एवं फरेंदा विधायक विरेंद्र चौधरी का सिद्धार्थ नगर में प्रथम आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष काजी सुहेल अहमद एवं प्रदेश महासचिव जयकरन वर्मा की अगुवाई में पकड़ी चौराहे फ़ूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। ओर गाड़ीयों के लंबे काफिले के साथ उनको लेकर होटल सत्यम पैलेस पहुंचे।


इस दौरान पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डा चन्द्रेश उपाध्याय, प्रदेश महासचिव जयकरन वर्मा, सच्चिदानंद पांडेय, किरन शुक्ला, ठाकुर तिवारी, देवेन्द्र गुड्डू, भारत भारी नगर पंचायत के अखलाक अहमद, सादिक अहमद, अतहर अलीम, डा अरविंद शुक्ला, नादिर सलाम, अभिनय राय, कृष्ण बहादुर सिंह, राम चंदर पाण्डेय, शकील अंसारी, अनिल सिंह अन्नू, रियाज मनिहार, आसिफ रिज्वी,
इश्तियाक चौधरी, लक्ष्मी रमण त्रिपाठी, रितेश त्रिपाठी, होरी लाल, जितेन्द्र धर द्विवेदी, दिनेश वर्मा, रंजना मिश्रा, आशुतोष मिश्रा, जिल्ले गालिब, पंकज चतुर्वेदी, प्रमोद कुमार, राम वृक्ष यादव, मुकेश चौबे, गुल मोहम्मद, पप्पू खान, सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Open chat
Join Kapil Vastu Post