बांसी – अज्ञात वाहन की ठोकर से सरकारी कर्मचारी की मौत

अजीत कुमार

बांसी। शुक्रवार को प्रातः में रविन्द्र कुमार पाठक (उम्र लगभग 55 वर्ष) पुत्र स्व0 रामनारायण पाठक निवासी मुहल्ला प्रतापनगर श्रीवास्तव कालोनी थाना बांसी जनपद सिद्धार्थनगर की ईलाज के दौरान चन्द्रेश उपाध्याय हास्पिटल थानाक्षेत्र सिद्धार्थनगर में मृत्यु हो गया।

परिजनों की सूचना पर थाना स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुॅचकर शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया। उक्त सम्बन्ध में विदित हुआ है कि मृतक रविन्द्र कुमार पाठक ग्राम कोरया थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर के निवासी थे जो नगर पंचायत डुमरियागंज मे कर निरीक्षक वर्ष-1994 में भर्ती के पद पर नियुक्त होकर कार्य कर रहे थे एवं कस्बा बांसी में मुहल्ला प्रतापनगर श्रीवास्तव कालोनी थानाक्षेत्र बांसी जनपद सिद्धार्थनगर मे सपरिवार श्री सत्या सिंह पुत्र स्व0 रामइकबाल सिंह के मकान में किराये पर निवास करते थे।

इनके 02 पुत्र एवं 01 पुत्री है। बृहस्पतिवार की सांय में मोटर साइकिल संख्या यू0पी0 53 ए0क्यू0 2158 से कार्य सरकार कर वापस कस्बा बांसी स्थित आवास पर आ रहे थे कि बांसी-डुमरियागंज मार्ग पर पचपेड़िया नहर थानाक्षेत्र बांसी के निकट स्थित पुल के पास किसी अज्ञात वाहन से ठोकर लग जाने के कारण घायल हो गये।

स्थानीय लोगों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बांसी ले जाया गया। ईलाज के उपरान्त डाक्टर द्वारा जिला चिकित्सालय सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया गया।

परिजनों द्वारा जिला चिकित्सालय सिद्धार्थनगर न ले जाकर घायल रविन्द्र कुमार पाठक को जिला मुख्यालय स्थित चन्द्रेश उपाध्याय हास्पिटल सिद्धार्थनगर में ईलाज हेतु भर्ती कराया गया, जिनका शुक्रवार को प्रातः में ईलाज के दौरान मृत्यु हो गयी।

मृतक के परिजन द्वारा थाना बांसी पर प्रार्थना पत्र दिया गया है। थाना बांसी पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है। थाना बांसी से घटना स्थल की दूरी लगभग 04 किमी है।

error: Content is protected !!
Open chat
Join Kapil Vastu Post