24 दिसम्बर से 02 जनवरी तक नगर पालिका बांसी मे संगीतमय श्री राम कथा का होगा आयोजन
📅 Published on: December 12, 2022
दुर्गेश मूर्तिकार
बांसी।आज 12 दिसम्बर को आयोजित बैठक में आगामी 24 दिसंबर से 02 जनवरी तक श्री राम कथा ज्ञान के विषय मे अणिमा मैरेज हाल मे कराए जाने हेतु टेकधर ब्रह्मस्थान पर एक बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक मे आदर्शनगर पालिका के सम्मानित लोगों ने उपस्थित हो कर अपनी सहभागिता दिखाई।कथा व्यास अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वक्ता अयोध्या धाम के पारसमणि जी रहेंगे।कथा का समय दोपहर 01 बजे से शाम 05 बजे तक रहेगा। कार्यक्रम के अध्यक्ष आचार्य संतोष जी महराज रहेंगे।
इस बारे में कार्यक्रम संयोजक संकल्प दास जी महराज ने बताया कि नगर वासियों की सहायता से चलने वाले संगीतमयी श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन अणिमा मैरेज हाल में किया जाएगा।इसके लिए लोगों से संपर्क किया जा रहा है।
इस दौरान सुनील कुमार श्रीवास्तव, दीपक कुमार अग्रहरि,अजय कुमार श्रीवास्तव,संजय रावत,किशन जी वर्मा, रूपेश महाजन,दीपक सैनी,डा.अनूप अग्रहरि, आत्माराम यादव, धर्मेंद्र कुमार गुप्ता,मंगल प्रसाद चौरसिया, गजेन्द्र प्रसाद मौर्य, विनोद कुमार शर्मा, जगदम्बा मिश्र,कपि श्रीवास्तव,मुन्ना सिंह के अलावा कई लोग शामिल रहे।
इस बारे में वरिष्ठ समाजसेवी अशोक त्रिपाठी ने कहा कि नगर पालिका का सौभाग्य है कि अयोध्या से पधारे मनीषियों के द्वारा संगीतमय राम कथा का आयोजन किया जा रहा है।


