बांसी – तिलक इंटर कॉलेज के वार्षिक उत्सव में हुवे कार्यक्रम को अभिभावकों ने सराहा

अजीत कुमार

बांसी ।तिलक इंटर कॉलेज में मंगलवार को वार्षिक उत्सव  का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ  मुख्य अतिथि विधायक जय प्रताप सिंह ने दीपप्रज्वलन कर किया ।इस दौरान   बच्चों ने  सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, नाटक, पिरामिड डांस, कव्वाली, कजरी गीत, होली गीत, देश भक्ति गीत तथा अन्य मनमोहक प्रस्तुति कर  लोगों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि  विधायक जय प्रताप सिंह ने कहा कि पढ़ाई के साथ ही साथ बच्चों में सांस्कृतिक ज्ञान बहुत ही जरूरी है। तिलक इंटर कॉलेज एक ऐसा विद्यालय हैं जहां प्रतिवर्ष वार्षिक उत्सव का आयोजन किया जाता है। इसके लिए विद्यालय परिवार और प्रबंध समिति बधाई का पात्र है। उन्होंने बच्चों से कहा कि बच्चे विद्यालय में अनुशासित रहे और अपने शिक्षा पर पूरा ध्यान दें। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही मिशन शक्ति योजना पर विस्तार से प्रकाश डाला और कहा कि सरकार ने अभी जल्द ही शादी की उम्र 18 से 21 वर्ष कर दी है जिसका मुख्य उद्देश्य यही है कि लड़कियां अपनी पढ़ाई के लिए और अधिक समय दे सकें। विद्यालय के प्रबंधक डॉ अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि तिलक इंटर कॉलेज अनुशासन के मामले  में अपना एक अलग स्थान रखता है। इस अनुशासन को  आप सभी कायम रखें। विद्यालय के  अम्बिका सोनी , रीता, नैन्सी, सलोनी,वसीमा, फिजा ,अंशिका, शाहीन, सिमरन,  हिमांशी  ,विकास, हिमांशु, मानसी, सोम्या, वैष्णवी, शिखा, सुन्दरी, नेहा, निशा, शिवांगी, संजनी, विकास, वैश्नवी, खुशबू ,संजना, रीमा, अंशिका, शाहीन , नीतू अंजनी, बबिता, प्रिया , कृष्ण सुदामा मिलन – विकास, अगन, आदर्श, वसीम, रीता, नैन्सी, सलोनी, संजना, रोशनी, , मीनू, शाहीन, खुशबू , चांदनी, दीक्षा, सलोनी,सुषमा, , राधिका नैन्सी, रीता, अमन, मानसी, दीपशिखा ,आंचल अंकिता,शाहीन, रीमा, रोशनी, प्रीती, ममता ,विकास द्विवेदी, नंदनी , किरन,सुमन, अंजली आदि बच्चो ने कार्यक्रम पेश किया ।अन्त मे विद्यालय के प्रधानाचार्य डा कृष्ण कुमार ने कार्यक्रम मे आये सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर  लोकपति सिंह, अवधेश सिंह, हरेंद्र सिंह, जयराम यादव, हरिओम यादव, अमित कुमार सिंह,शिवाश्रय कुमार, मनोज कुमार सिंह, अश्विनी कुमार,आवेग श्रर्मा, स्पर्श वर्मा, अर्जुन मौर्य,राजवरुण, राकेश कुमार, गोविंद गौड़, सीमा यादव,आसिफ अली सहित काफी संख्या मे अविभवाक व बच्चे उपस्थित थे ।कार्यक्रम का संचालन  डॉ राजेश कुमार उपाध्याय व अमित कुमार श्रीवास्तव ने किया।
फोटो—–

error: Content is protected !!
Open chat
Join Kapil Vastu Post