उद्योग व्यापार मंडल का स्थापना दिवस मनाया गया
📅 Published on: December 26, 2022
kapilvastupost reporter
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का 50 वां स्थापना दिवस मनाया गया।
कपिलवस्तु नगर पंचायत बर्डपुर के सिद्धेश्वर महादेव मंदिर पर शनिवार देर शाम को दीपदान के साथ ही कैंडल द्वीप जलाया गया। इसके बाद शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण किया गया। व्यापारियों द्वारा लाला विशम्भर लाल और पंडित श्याम बिहारी मिश्र को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा ने कहा उद्योग व्यापार मंडल का हम 50 वां स्थापना दिवस मना रहे हैं। यह हमारे लिए बहुत ही गौरवशाली क्षण है तथा मार्च 2023 में व्यापारी स्वाभिमान यात्रा डिजिटल रथ के साथ पूरे प्रदेश में जाएगी। प्रदेश कमेटी के निर्देश पर स्वर्ण जयंती 24 दिसंबर 2022 से 24 दिसंबर 2023 तक मनाई जाएगी ।कायर्क्रम में जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा, महामंत्री अनिल मित्तल, राजकुमार वर्मा, नगर अध्यक्ष वीरेंद्र जायसवाल, संरक्षक फूलचन्द जायसवाल, मंगल प्रसाद वर्मा, सूरज त्रिपाठी, विनोद गुप्ता, विशाल गोस्वामी, विवेक, महेंद्र, धर्मेंद्र, रामकुमार आदि व्यापारी गण मौजूद रहे।


