राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में सिद्धार्थनगर के परिषदीय विद्यालय के प्रोजेक्ट का हुआ राष्ट्रीय स्तर पर चयन

kapilvastupost reporter

सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के जिला समन्वयक घनश्याम उपाध्याय ने बताया कि 30 वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2022-23 के राज्य स्तरीय प्रस्तुतिकरण में जनपद सिद्धार्थनगर के उच्च प्राथमिक विद्यालय जोगिया की टीम का प्रोजेक्ट राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित किया गया है। उक्त प्रोजेक्ट का प्रस्तुतिकरण ग्रुप लीडर परमेश्वर द्वारा किया गया, जिसे गाइड टीचर अंशुमान सिंह ने मार्गदर्शन प्रदान किया।
जिला एकेडमिक समन्वयक अभिषेक कुमार ने कहा कि उक्त राज्य स्तरीय प्रस्तुतिकरण पतंजलि ऋषिकुल विद्यालय प्रयागराज में सम्पन्न हुआ।जिसमें प्रदेश के विभिन्न जनपदों के चयनित प्रोजेक्ट्स में से कुल 21 प्रोजेक्ट का चयन राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुतिकरण हेतु किया गया। जिसका आयोजन जनवरी के अंतिम सप्ताह में अहमदाबाद गुजरात मे होना है।
इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व जिला समन्वयक एन.सी.एस.सी. ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने प्रोजेक्ट टीम के प्रतिभागी बच्चों परमेश्वर व सचिन, गाइड टीचर अंशुमान सिंह और एकेडमिक समन्वयक अभिषेक कुमार को बधाई देते हुए कहा कि यह बेसिक शिक्षा विभाग जनपद सिद्धार्थनगर के गौरवशाली उपलब्धि है। इससे अन्य बच्चों को भी प्रेरित होने की आवश्यकता है।

error: Content is protected !!
Open chat
Join Kapil Vastu Post