शेमफोर्ड स्कूल के बच्चों ने पार्क में किया वृक्षारोपण
📅 Published on: December 27, 2022
नपा अध्यक्ष श्याम बिहारी ने किया उद्घाटन
वन संपदा के मामले में भारत विश्व में अग्रणी: वैभव बंटू
kapilvastupost reporter
सिद्धार्थनगर। शहर के पकड़ी चौराहे पर स्थित शेम फोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल के बच्चो द्वारा पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम के तहत पार्कों की कायाकल्प सुधारने के लिए चित्रगुप्त पार्क पुरानी नौगढ़ में वृक्षारोपण समारोह का शुभारंभ किया गया।
जिसका उद्देश्य चारो तरफ हरियाली एवं स्वच्छता रहे। जिसमे विद्यालय के अध्यापक अब्दुल मन्नान, सौरभ कृष्ण व विद्यालय के छात्रों द्वारा प्रोजेक्ट वर्क के तहत वृक्षारोपण कार्य संपन्न किया गया। इस समारोह का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल ने किया।
इस मौके पर विद्यालय के छात्रों एवं प्रधानाचार्य ने भी वृक्षारोपण किया। साथ ही साथ वृक्षों के एवं पर्यावरण संरक्षण का भी संकल्प लिया। अपने संबोधन में नपा अध्यक्ष ने कहा पर्यावरण के महत्व पर प्रकाश डाला। विद्यालय के प्रधानाचार्य वैभव बंटू ने कहा कि वन संपदा के मामले में विश्व में भारत अग्रणी है। पेड़-पौधे हमारे सच्चे साथी है। ये देश की भूमि की शोभा श्रृंगार है।


