उसका बाजार – एसपी ने किया उसका थाना का निरीक्षण
📅 Published on: December 27, 2022
Devendra srivastav
उसका बाजार सिद्धार्थनगर।
मुकामी थाना उसका बाजार का मंगलवार को एसपी अमित कुमार आनंद ने वार्षिक निरीक्षण किया।थाना परिसर में पहुँचते ही सलामी देकर पुलिस अधीक्षक का भव्य स्वागत किया गया।निरीक्षण क्रम में उन्होंने पीड़ित पक्ष को त्वरित न्याय देने का निर्देश दिया और चौकीदारों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं से रूबरू हुए।
एस पी ने चौकीदारों से विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए उनके कर्तब्य और जिम्मेदारियों के बावत जानकारी लिया। थाना परिसर में पहुँचते ही सबसे पहले एसपी अमित आनन्द असलहा का निरीक्षण किया। इसके बाद थाना परिसर में लग रहे इंटरलॉकिंग की ईंट की गुणवत्ता जानी और इसके बाद आवास के लिए नव निर्मित भवन का निरीक्षण किया ।

भवन में लग रहे पेंट आदि सामग्रियों की गुणवत्ता के बारे में मौके पर मौजूद रहे पेंटर से जानकारी ली। अपने निरीक्षण क्रम में पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर में खड़े पुराने वाहनों के बारे में जानकारी ली। इस बावत एसओ बलजीत राव ने बताया कि 39 वाहनों में से 23 का माल मुक़दमाती हुआ है शेष 16 का नही। एसपी ने रसोई घर , बैरक , थाना की बाउंड्री वाल ,अपराध रजिस्टर आदि का निरीक्षण किया।
थाना परिसर में हुए जलजमाव को दूर करने का निर्देश दिया है। इसके बाद चौकीदारों के साथ बैठक के दौरान बात चीत में उनका कर्यव्य पूछा तो सभी ने बेबाकी के साथ बताया कि गांव में किसी भी तरह की घटना अथवा संदिग्ध व्यक्ति की सूचना पुलिस तत्काल मुहैया कराना ही चौकीदार का मुख्य कर्तव्य है।

चौकीदारों ने एसपी से थाना परिसर में उनके लिए एक कमरे के आवास का निर्माण व वेतन वृद्धि की मांग भी रखा।निरीक्षण अवसर पर सदर पुलिस क्षेत्राधिकारी अखिलेश कुमार वर्मा,उप निरीक्षक राजकुमार राजभर, नन्दू गौतम, महेश शर्मा चंद्रशेखर पाण्डेय, सीमांत यादव, अजय गुप्ता, चंद्रभान मिश्रा,अमित नायक,मुस्तकीम आदि मौजूद रहे।


