विकासखंड शोहरतगढ़ – गांव के विकास की कहानी लिखते प्रधान काम पर 15 मजदूर मास्टररूल में 33 का पेमेंट
📅 Published on: December 28, 2022
मदरहना जनूबी में मनरेगा में जमकर हो रही है धांधली मस्टररोल में 33 लोग मौके पर 15 ही लोग कर रहे हैं कार्य
sanjay pandey
शोहरतगढ़ विकास क्षेत्र में मनरेगा में जमकर धांधली हो रहा है वही ग्राम पंचायत मदरहना जनूबी में टोला महला में कोटिया के पूरब गड्ढे में खुदाई का कार्य चल रहा है।
खुदाई के कार्य में मास्टर रोल के हिसाब से कुल 33 लोग 27/12/2022 दिन मंगलवार मे कार्य चल रहा था। मौके पर जब देखा गया तो कुल 15 लोग ही काम कर रहे थे। जब वहां पर कार्य कर रहे लोगों से भी पूछा गया तो वह बताएं कि 9 पुरुष और 6 महिलाए कार्य कर रही हैं।
मामले की जानकारी खंड विकास अधिकारी को अवगत करा दिया गया है। उनके द्वारा आश्वासन दिया गया है कि जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


