सिद्धार्थ नगर – कड़ाके की ठंडक के बाबजूद अधिकांश ग्राम पंचायतों में नहीं की गई अलाव की व्यवस्था
📅 Published on: January 4, 2023
kapilvastupost reporter
सिद्धार्थनगर। लगातार पांच दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंडक से लोगो का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है, सर्द हवाओं से ठिठुरन औऱ बढ़ गई है, उसके बाद भी जिले के कई ग्राम पंचायतों में अलाव की व्यवस्था नही की गई है।
हाड़ कंपाऊ ठंड, शीत लहर व गलन ने लोगों को घर दुबकने को विवश कर दिया है। पानी इतनी ठंड है कि छूते ही शरीर सुन्न पड़ जा रहा है। लोग पानी गर्म करके नहा धो रहे है। कितना भी कपड़ा पहन लें, ठंड जाने का नाम नहीं ले रहा है।
छोटे बच्चों व बुजुर्गो को लोग हीटर, ब्लोअर जलाकर बचा रहे हैं। बहुत से वृद्ध व बच्चे रजाई ओढ़कर रह रहे है। ज्यों ज्यों दिन बढ़ रहा है,त्यों त्यों ठंड व गलन बढ़ता ही जा रहा है। लेकिन सीमावर्ती क्षेत्र के ग्राम पंचायतों में अभी भी अलाव की व्यवस्था नही की गई है।
जबकि इन्ही सीमाई क्षेत्रो से देश विदेश के पर्यटन शैलानियों का आगमन हो रहा है, फिर भी ठंढ़क से बचाव हेतु कोई मुक्कमल व्यवस्था या अलाव की व्यवस्था न होने से लोगों में राहत नहीं है। ऐसे में ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने की मांग किया है।


