डॉ सच्चिदानंद चौबे को पूर्वी क्षेत्र का क्षेत्रीय संगठन मंत्री बनाये जाने पर सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में हुआ भव्य स्वागत

kapilvastupost reporter

सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु सिद्धार्थनगर के इतिहास विभाग के अध्यक्ष डॉ सच्चिदानंद चौबे को अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना नई दिल्ली के पूर्वी क्षेत्र का क्षेत्रीय संगठन मंत्री बनाये जाने पर बुद्धवार को विश्वविद्यालय के कला संकाय में स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम किया गया।

विदित है कि इतिहास संकलन योजना नई दिल्ली में पहले भी डॉक्टर सचिदानंद चौबे निरंतर दायित्व निर्वहन कर रहे थे। अब उन्हें पूर्वी प्रांत का क्षेत्रीय संगठन मंत्री बनाया गया है। कार्यक्रम में अधिष्ठाता कला संकाय प्रोफेसर हरीश कुमार शर्मा ने डॉ. सच्चिदानंद चौबे का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारतीय इतिहास संकलन योजना नई दिल्ली निरंतर भारतीय इतिहास के पुनर लेखन और भारत का अपना वास्तविक इतिहास को लोगों के सामने विशेषकर शिक्षण संस्थाओं में विद्यार्थियों के सामने लाने का निरंतर प्रयास कर रहा है। अपने इस पवित्र और राष्ट्र को समर्पित अभियान में वह बहुत सफल और सक्रिय भी है।

ऐसे में विश्वविद्यालय परिवार के एक प्राध्यापक का इतने जिम्मेदारी वाला दायित्व प्राप्त होना हम सब के लिए गौरव का विषय है। इस अवसर पर डॉ. सुनीता त्रिपाठी, डॉ. नीता यादव, डॉ. हृदय कांत पांडेय, डॉ. जय सिंह यादव सहित कला संकाय के सभी शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में डॉ चौबे ने सभी के प्रति आभार ज्ञापन किया।

Open chat
Join Kapil Vastu Post