शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने जरूरतमंदो में किया कंबल वितरण

devendra srivastav

उसका बाजार सिद्धार्थनगर। कड़ाके की ठंड को देखते हुए शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने जरूरतमंदो में मंगलवार को कंबल वितरण किया।इस मौके पर शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने कहा कि लगभग 1 हफ्ते से हांड कपाने वाली ठंडक पड़ रही है।

जिससे लोगो को काफी परेशानी हो रही है। इस कंबल से लोगो को कुछ राहत मिलेगी।इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष लाल जी त्रिपाठी, रामेश्वर पांडेय, समाजसेवी मयंक पांडेय,लेखपाल अशोक गुप्ता , वीरेंद्र पांडेय, रामनिवास त्रिपाठी, श्याम नारायणत्रिपाठी, मकसूदन पांडेय , राहुल पांडेय आदि लोग रहे मौजूद।