बेलगड़ा में नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ एवं रासलीला का आयोजन

अभिषेक शुक्ला

बेलगड़ा में चल रहे नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ एवं रासलीला में वृहस्पतिवार शाम को वृंदावन से आए कलाकारों के भगवान श्रीकृष्ण के काला नाग के फन पर नृत्य का मंचन दिखाया गया। सुंदर प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया।
रासलीला के कलाकारों ने दिखाया कि कालिया नाग नंदगांव के पास यमुना में रहने लगा था।

उसके यमुना में रहने से वहां का पानी दूषित होना शुरू हो गया था। जो भी ग्वाला या गाय उस पानी को पीते तो उसकी मृत्यु हो जाती है। जब ये बातें श्रीकृष्ण को पता चली तो उन्होंने इसका उपाय सोच कर एक योजना बनाई। अपने बाल मित्र मंडली के साथ गेंद खेलने व कालिया का मर्दन का उद्धार करने के लिए लीला की। खेल खेल में गेंद को यमुना जी के अंदर फेक दिया और ग्वालों के द्वारा गेंद मांगे जाने पर गेंद लेने के लिए यमुना जी मे कूद गए।

ये समाचार जब बाबा नंद व माता यशोदा ने सुना तो उनके दु:ख की कोई सीमा नहीं रही। उधर गेंद लेने गये कालिया दह में कान्हा की भेंट कालिया नाग से हुई और भयंकर युद्ध हुआ अंत मे भक्त वत्सल भगवान श्रीकृष्ण ने उस विषधारी कालिया नाग का मान मर्दन कर उद्धार किया। श्रीकृष्ण जी के आदेश से कालिया नाग यमुना जी को छोड़कर दूसरे स्थान पर चल गया।

इस दृश्य देखकर श्रद्धालु श्रीकृष्ण की जय-जयकार करने लगे। और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कलाकारों के मनमोहक अदा पर पंडाल तालियों से गूंज उठा। इस दौरान दयानंद उपाध्याय, अखिलेश त्रिपाठी, देवेंद्र नाथ त्रिपाठी, मायाराम यादव, पंकज मिश्र, हरेंद्र मिश्रा, विनोद, सचिदानंद आदि लोग रहे।

error: Content is protected !!
Open chat
Join Kapil Vastu Post