बदलते मौसम में रखें मुख-दांतों का ख्याल, नहीं तो बढ़ेगी दिक्कत

👍सर्दियों के मौसम में मांसपेशियों में दर्द के साथ बढ़ता है दांतों में दिक्कत

👍अधिक खान-पान से दातों में पहुंच जाता है अधिकतम मात्रा में एसिड

👍मुनासिब खाना ही रहता है फायदेमंद, सोच-समझ कर करें सेवन

kapilvastupost reporter

सिद्धार्थनगर। बदलते मौसम में मुंख व दांतों का ख्याल रखें, नहीं तो दिक्कत बढ़ जाएगी। सर्दियों के मौसम में मांसपेशियों में दर्द के साथ दांतों में दिक्कत बढ़ जाती है। अधिक खान-पान से दातों में पहुंच रही अधिकतम मात्रा में एसिड खतरे का बड़ा कारण है। ऐसे में मुनासिब व सोच-समझ कर खाना फायदेमंद रहेगा।

दंत रोग चिकित्सक डॉ. लक्ष्मी सिंह बताती हैं कि सर्दियों में मांसपेशियों के साथ दांतों में दर्द व सेन्सिटिविटी का खतरा बना रहता है। इसके चलते लगातार संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। वह बताती हैं कि इस मौसम में चाय-काफी समेत अन्य खाद्य पदार्थ गर्म-गर्म खाना पसंद करते हैं। चाय-काफी के साथ अन्य पेय से दांतो में अधिक मात्रा में एसिड पहुंच जाता है, इसके चलते दिक्कत बढ़ने लगती है।

इसके अलावा वैक्टीरियल संक्रममण होने से पस बन जाता है और लापरवाही में दांत हमेशा के लिए खराब हो जाता है। ऐसे में खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत है। वह बताती हैं कि कड़ाके की ठंड से शरीर में अकड़न के साथ ही चेहरे में टेढ़ापन आ सकता है।

इसे बेल्स पाल्सी या फेशीयल पॉल्सी कहते हैं। इसमें चेहरे के एक तरफ की मांसपेशियों अस्थायी रूप से कमजोर हो जाती है। यह फेशियल पैरालिसिस (आधे चेहरे का लकवा) आम समस्या बनी है। ऐसे में खान-पान को बेहतर रखें और गुनगुने पानी का सेवन करें।


👍एक्स्ट्रा सॉफ्ट ब्रस का करें इस्तेमाल

वह बताती हैं कि हार्ड टूथ ब्रश दांतों को कमजोर बना रहे हैं। सतह के दागों को हटाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करने की जरूरत है, लेकिन बहुत अधिक बल से ब्रश करने से दिक्कत होना शुरू हो सकता है। जिसके कारण सेन्सिटिविटी की समस्या आती है। इस समस्या से बचने के लिए एक्स्ट्रा सॉफ्ट ब्रश का इस्तेमाल करना ठीक रहता है। सेंसटिव दांतों में स्पेशल टूथपेस्ट उपयोग करें।

error: Content is protected !!
Open chat
Join Kapil Vastu Post