एसएसबी ने 13 बोरी यूरिया के साथ तस्कर को पकड़ा

Kapilvastupost reporter 

सिद्धार्थनगर। सशस्त्र सीमा बल 43वी वाहिनी की सीमा चौकी अलिगढ़वा एवं स्थानीय पुलिस के जवानों द्वारा ऑपरेशन कवच के तहत संयुक्त गस्ती के दौरान सीमा स्तंभ संख्या 550(45) के पास अवैध तरीके से नेपाल ले जा रहे 13 बोरी यूरिया खाद को जब्त किया। जानकारी देते हुए 43वी वाहिनी के कमांडिंग अधिकारी शक्ति सिंह ने बताया कि हमें सुचना प्राप्त हुई कि सीमा स्तम्भ संख्या 550(45) के पास से खाद की तस्करी होने वाली है। सुचना प्राप्त होते ही निरीक्षक अशोक कुमार मीना के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक राकेश कुमार, मुख्य आरक्षी राजेश कुमार, आरक्षी संदीप कुमार यादव और आरक्षी पुष्प राज एवं पुलिस चौकी कपिलवस्तु से मुख्य आरक्षी राम भवन और आरक्षी मुलायम कुमार के साथ संयुक्त गस्ती सीमा स्तम्भ संख्या 550(45) के लिए रवाना हुई। चिन्हित स्थान के समीप पहुँचने के कुछ देर बाद गस्ती पार्टी ने देखा कि कुछ व्यक्ति मोटरसाइकिलों पर बोरी लादे भारत से नेपाल की ओर जा रहे है। गस्ती पार्टी द्वारा उन व्यक्तियों को रुकने के लिए कहा गया परन्तु गस्ती पार्टी को देखते ही तीन लोग मोटरसाइकिल से सामान गिराकर नेपाल में भाग गए तथा एक तस्कर जिसका नाम सर्वजीत साहनी पुत्र पंचम साहनी निवासी ग्राम भरवलिया, थाना कपिलवस्तु जिला सिद्धार्थनगर को मोटरसाइकिल सहित पकड़ लिया गया। तत्पश्चात, गस्ती पार्टी द्वारा सभी बोरियों को इकठ्ठा किया गया जिसमें एक मोटरसाइकिल और कुल 13 बोरी यूरिया पाया गया। गस्ती पार्टी द्वारा एक मोटरसाइकिल सहित कुल 13 बोरी यूरिया खाद को जब्त कर तस्कर सहित उचित कागजी कार्यवाही के उपरांत सीमा शुल्क कार्यालय ककरहवा को सुपुर्द कर दिया गया है।
कमांडिंग अधिकारी शक्ति सिंह ने बताया कि भारत नेपाल सीमा पर होने वाली तस्करी और अन्य अपराधों की रोकथाम के लिये नाका, पेट्रोलिंग के माध्यम से निरन्तर प्रयासरत है एवं अवैध रूप से हो रही तस्करी के सामान को जब्त किया जा रहा है l