उसका बाज़ार – 50 पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में वितरित हुआ खेल सामग्री

devendra srivastav 

स्थानीय विकास खण्ड में कार्यरत स्वयं सेवी संस्था स्वाभिमान समिति के द्वारा ईएलएमएस स्पोर्ट्स फाउंडेशन के सहयोग से उसका बाजार ब्लॉक के 32 और लोटन ब्लॉक के 18 कुल 50 पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में खेल सामग्री का वितरण किया गया।

इसके बारे में जानकारी देते हुए समिति के सचिव विनोद कुमार प्रजापति ने बताया कि हाल ही में शारीरिक शिक्षा शिक्षकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ है। और अब खेल सामग्री के रूप में प्रत्येक विद्यालय को 2 फुटबॉल 1 बालीबाल 15 कोन 15 डोम 18 बिब्स 1 एयर पम्प 1 भिसिल 1स्टॉप वॉच उपलब्ध कराया गया है।

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय उसका बाजार में  खण्ड शिक्षा अधिकारी महेन्द्र कुमार के कर कमलों द्वारा सामग्री सौंपी गई।

इस अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलना भी जरूरी होता है। इस अवसर पर प्रोजेक्ट मैनेजर ममता वर्मा वार्डेन निशा सिंह सहित समस्त अध्यापिका और बच्चे उपस्थित रहे।