सिलेंडर फटने की वजह से आग लगने की सूचना पर चैयरमैन बिस्कोहर ने पीडित परिवार की मदद को पहुंचे हर संभव मदद का दिया भरोसा

Kapilvastupost

सिद्दार्थनगर  नगर पंचायत बिस्कोहर के वार्ड नं० 6 गोविन्दनगर गोविन्दपुर में राधेश्याम विश्वकर्मा के घर मे बीते दिन सिलेंडर फटने की वजह से लगी भीषण आग की घटना में उनके यहां खाद्य सामग्री सहित अन्य आवश्यक चीजे जलकर राख हो गया था।
आज उनके घर पहुँचे चैयरमैन अजय गुप्ता उन्हें खाद्य सामग्री, सभी के लिए वस्त्र व बर्तन आदि की व्यवस्था करवाया। व उन्हें आर्थिक सहयोग भी किया। इस दुःख की घड़ी में उन्हें आगे भी हर सम्भव मदद का आस्वाशन दिया।साथ मे स्थानीय सभासद लाल जायसवाल, सभासद विद्या सागर गुप्ता व हर्षित श्रीवास्तव, भाजपा नेता अखिलेश अवस्थी, भाजपा शक्तिकेन्द्र संयोजक जितेंद्र मौर्या , भाजपा बूथ अध्यक्ष, दद्दन यादव, भाजपा बूथ अध्यक्ष, घनश्याम मौर्य व रोहित कसौधन जी, अजय मौर्य भाजपा नेता राम नरेश पासवान जी कन्हैया वरुण उत्तम शर्मा व समस्त वार्डवासी उपस्थित रहें।