📅 Published on: February 8, 2024
kapilvastupost
शोहरतगढ़।उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तहत मुख्यमंत्री स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम फेस-2 के अंतर्गत संस्था टाइम सेंटर फॉर लर्निंग के द्वारा ब्लाक संसाधन केंद्र शोहरतगढ़ क्षेत्र के कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय लेदवा के छात्र-छात्राओं को प्राकृतिक जनित एवं मानव जनित आपदा के प्रति जागरूक किया गया ।
बाढ़ ,भूकंप तेज़ आंधी से बचाव के उपाय बताए गए। मानव जनित आपदा के अंतर्गत एलपीजी गैस का प्रयोग करते समय सिलेंडर को ज्वलनशील वस्तुओं को दूर रखें, बिजली के तारों को घर में ज्वलनशील वस्तुओं से दूर रखें ,आग लगने की स्थिति में भीगी हुई सूती वस्त्र का प्रयोग करें ।द्रव ,गैस या बिजली की आग पर पानी का प्रयोग नहीं करना है इसके लिए बालू या धूल या अग्निश्मन उपकरण का प्रयोग करें।
इसके अतिरिक्त आपदा के अनेक स्वरूप को बताते हुए उनसे जनजीवन को प्रभावित होने से बचाव के उपाय बताए गए।उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के द्वारा ट्रेनर के रूप में धर्मेंद्र यादव( टाइम सेंटर फॉर लर्निंग ),फायर सर्विस के हेड कांस्टेबल अशोक पंडित, कांस्टेबल आदेश कुमार ,अनुरूध एवं राहुल कुशवाहा आदि लोगों ने बच्चों को जागरूक किया।
इस दौरान प्रधानाध्यापक अमरेश कुमार, शिक्षक पवन चौरसिया, शशि यादव,मनमोहन,राकेश राज,,रेनू मद्धेशिया ,सरोज श्रीवास्तवा, राकेश नायक , सिद्धार्थ कुमार, रसोइया पतीराम, हंसा,कोईला, सोनमती आदि व ग्राम वासी मौजूद रहे।