📅 Published on: November 6, 2024
Kapilvastupost
बढ़नी, सिद्धार्थनगर। मिली जानकारी के अनुसार
ढेबरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत बढ़नी नगर पंचायत के वार्ड नंबर 8 में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। जमीनी विवाद के चलते एक बेटे ने अपने पिता पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया।
इस घटना में गंभीर रूप से घायल 65 वर्षीय अब्दुल रशीद को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
बताया जाता है कि मंगलवार सुबह आजाद नगर मेजमीन के बंटवारे को लेकर पिता और पुत्र के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।
विवाद इतना बढ़ गया कि बेटा आक्रोश में आकर अपने पिता पर हमला कर बैठा। हमले में अब्दुल रशीद के सिर में गंभीर चोटें आई हैं, बाएं हाथ में सूजन है और दाहिने पैर की हड्डी टूट गई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
अब्दुल रशीद की पत्नी अख्तरून निशा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।