📅 Published on: January 3, 2025
Nizam Ansari
ढेबरुआ थाना क्षेत्र के सेवरा गांव के पास सोमवार रात लगभग दस बजे घने कोहरे में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी।
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों की मदद से पी एच सी बढ़नी पहुंचाया गया जहां इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया कि एक व्यक्ति मृत अवस्था में उनके पास पहुंचा था दूसरे युवक के सर में गंभीर चोट लगी थी वह अचेत अवस्था में था जिसे रेफर कर दिया गया।
इस हादसे में मधुनगरी निवासी प्रदीप कुमार थारू (पुत्र रामनरेश) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजेश चौधरी (पुत्र बिंदेश्वरी) को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।
हादसे के बाद चालक अपनी स्विफ्ट डिजायर (MH 05AX 6066) को सड़क पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस ने रात में ही मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया, जिससे उनके घरों में मातम पसर गया।
घटना का कारण घना कोहरा और ठंड बताया जा रहा है, जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई थी। प्रशासन ने कोहरे में वाहन चलाने वाले लोगों से सतर्कता बरतने और धीमी गति से गाड़ी चलाने की अपील की है ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।