सिद्धार्थ नगर – डी एम राजा के प्रयास से परिवार को अब जाकर मिला जाति प्रमाण पत्र , दशकों बाद प्रमाण पत्र मिलने से परिवार में ख़ुशी

amir rizvi 

यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक घटना है। यदि किसी परिवार को आज़ादी के बाद पहली बार जाति प्रमाण पत्र मिला है, तो यह उस परिवार के लिए एक बड़ी उपलब्धि हो सकती है। यह प्रमाण पत्र ना सिर्फ उनके अधिकारों और पहचान को मान्यता देता है, बल्कि उनके सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम हो सकता है।

ऐसा ही एक मामला जिला सिद्धार्थ नगर के नगर पंचायत बिस्कोहर निवासी को जाति प्रमाण पत्र पाकर अत्यंत प्रसन्नता का इजहार किया। आप को जानकारी दे दें कि बिस्कोहर का पश्चिम टोला गणिकाओं का निवास स्थान है इन गणिकाओ को उद्धार के लिए काफी प्रयास हुए मगर धरातल पर कुछ दिखाई नहीं दिया।

यहां की गणिकाओं को आज़ादी के बाद से अभी तक जाति प्रमाण पत्र तक जाति नहीं हुआ था जिस के लिए स्थानीय निवासी राजा ने काफी आवाज बुलंद की जिस के परिणामस्वरूप राजा को जिलाधिकारी राजा गणपति आर ने मोमिन/अंसार जाति प्रमाण पत्र निर्गत किया।

जाति प्रमाण पत्र पाकर राजा अंसारी का परिवार काफी प्रसन्न होकर राजा गणपति आर की प्रसंशा कर रहा है जिन्होंने समाज में इन लोगों को जीने के लिए एक पहचान दी।

क्षेत्र के लोगों ने कहा यह बहुत ही सराहनीय कदम है। डीएम के प्रयासों और समर्थन से परिवार को न्याय और अधिकार मिला है। जाति प्रमाण पत्र मिलने से उनके सामाजिक और आर्थिक अवसरों में काफी सुधार हो सकता है, और यह उनके भविष्य के लिए भी एक सकारात्मक बदलाव ला सकता है।