📅 Published on: January 27, 2025
Kapilvastupost
शोहरतगढ़। शोहरतगढ़ थानाक्षेत्र के गनेशपुर चौराहे पर शुक्रवार की देर शाम देशी शराब की दुकान के सामने खड़ी बाइक चोर उड़ा ले गए।
क्षेत्र के गोल्हौरी डिहवा निवासी बुधिराम ने कहा कि गनेशपुर चौराहे पर कोयला और पान की दुकान है। शुक्रवार शाम सात बजे देशी शराब के दुकान के सामने अपनी बाइक को लाक करके एक मजदूर को पैसा देने गया था। वापस आया तो देखा बाइक गायब है।
आसपास पूछताछ की पर बाइक का कहीं पता नहीं चल पाया। पीड़ित ने बाइक चोरी की थाना पर लिखित तहरीर दी है। थाना प्रभारी बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने कहा कि थाना पर किसी ने बाइक चोरी होने की तहरीर नहीं दी है। घटना पता करके बाइक का पता लगाने के लिए एक टीम जांच करेगी।