भारत की विविधता में एकता और गंगा-जमुनी तहजीब इस देश की पहचान है – अध्यक्ष जफ़र आलम

nizam ansari 

शोहरतगढ़ – सिद्धार्थनगर : प्रधान संघ ब्लाक अध्यक्ष जफर आलम ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपने क्षेत्र के लगभग दर्जन भर स्चूलों पर झंडा रोहण के दौरान शानदार बयान में कहा कि भारत की विविधता में एकता और गंगा-जमुनी तहजीब इस देश की सबसे बड़ी पहचान है। उन्होंने कहा हमारा देश अपने सांस्कृतिक, धार्मिक और भाषाई विविधताओं के बावजूद एकजुट है। यही इस देश की ताकत है, और गंगा-जमुनी तहजीब इसका जीवंत उदाहरण है।

अध्यक्ष जफर आलम ने इस अवसर पर देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि हमें सभी धर्मों और संस्कृतियों का सम्मान करते हुए आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने कहा भारत में हर धर्म, हर समुदाय, और हर संस्कृति का अपना महत्व है। यहां की गंगा-जमुनी तहजीब ने हमेशा हमे एक दूसरे के साथ प्रेम और सौहार्द से रहने की प्रेरणा दी है।

अपने संबोधन में जफर आलम ने कहा कि समाज में सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारे को बढ़ावा देना हम सभी का कर्तव्य है, और इसके लिए हमें हमेशा मिलजुल कर काम करना चाहिए। उनका मानना है कि हमारी विविधता में ही हमारी ताकत है, और हमें इसे हर संभव तरीके से संरक्षित रखना चाहिए।

जफ़र आलम ने आज 76वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर ग्राम सचिवालय रमवापुर, कम्पोजिट विद्यालय गनेशपुर, प्राथमिक विद्यालय धिमरौली, प्राथमिक विद्यालय रमवापुर उत्तरी, प्राथमिक विद्यालय देवी नगर, जीवन ज्योति स्कूल रमवापुर, जीनियस पब्लिक स्कूल रमवापुर, पल्टा देवी चौकी, होम्योपैथिक अस्पताल पल्टा देवी, न्यूज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अलीदापुर रमवापुर , बुद्धा पब्लिक स्कूल सुरयकुडिया आदि संस्थानों पर पहूंचकर अपनी सहभागिता दी ।

उक्त कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सचिव संदीप सरोज, टीए पशुपतिनाथ चौधरी, पंचायत सहायक कृष्ण मोहन गिरि, रोजगार सेवक कुलदीप गिरि, सफाई कर्मचारी सुखबली, सफाई कर्मचारी कनैहया , सफाई कर्मचारी प्रदीप,दिनेश यादव, अकबर, इब्राहिम, सुकई, पवन गिरि, संदीप चौरसिया, भोला बाबा, मुबारक, सत्तार, लड्डू बाबा, मुनिराम, नवाबुद्दीन, आसिफ, विजय बहादुर सहित सम्मानित ग्राम वासियों व शिक्षक गणों की उपस्थिति सराहनीय रही।