संविधान की 76वीं वर्षगांठ पर जनता में एक सोच है जहां हर नागरिक का अधिकार और कर्तव्य, एक समानता के साथ हो, और समाज में भेदभाव की कोई जगह न हो।
Dr.K.A. khan
संविधान ने हमें दिशा दी, अब हमें उसकी मर्यादा और उद्देश्य को समझ कर, देश के भविष्य को संवारना है। हर दिल में भारत के प्रति प्रेम, और हर कदम में देश की सेवा का जज्बा होना चाहिए।
हमारी सोच अगर समानता, सौहार्द और एकता से जुड़ी हो, तो ही हम एक मजबूत राष्ट्र बना सकते हैं। संविधान हमें केवल अधिकार नहीं, बल्कि जिम्मेदारियों का भी एहसास कराता है, जो हमारे समाज और देश के लिए जरूरी हैं।
गुरु जी की कलम से / बढ़नी
भारत नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल के लोगों ने76 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर कार्यालय प्रांगण में तिरंगा झंडा फहराया साथ ही पड़ोसी मित्र राष्ट्र नेपाल के सुरक्षा बलों व नेपाली प्रहरियों को मिठाईयां भेंट कर भारत नेपाल सीमा पर भाईचारे की मिसाल कायम किया|
50वीं वाहिनी उप कमांडेंट दिनेश कुमार सहायक कमांडेंट उमेश जाधव सब इंस्पेक्टर नीतीश कुमार महेश कुमार और जवान मिलकर गणतंत्र दिवस के अवसर पर नागरिक पुलिस रेलवे पुलिस कस्टम निजी और सरकारी विद्यालय में जाकर के लोगों को धाइयां दी |
सीमा शुल्क कार्यालय पर वरिष्ठ कस्टमअधीक्षक तिवारी जी ने ध्वजारोहण किया|
सिद्धार्थ नेत्रालय एवं फेंको सेंटर पर डॉक्टर नदीम अहम द ने तिरंगा फहराया और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी प्रभारी डॉक्टर अविनाश चौधरी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी कार्यालय पर तिरंगा फहराया इस मौके पर समस्तकर्मचारी मौजूद थे |
गांधी आदर्श विद्यालय इंटर कॉलेज बढ़नी विद्यालयपर विद्यालय के प्रबंधक कुनाल शाहने विद्यालय प्रांगण में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गांधी आदर्श विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एन सी सी से सबंधित कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया|
सेन्ट ज्यूड स्कॉलर होम बढनी आर्य कन्या विद्यालय बढ़नी पी डब्ल्यू ई कार्यालय रेलवे बढ़नी रेलवे स्टेशन बढ़नी कार्य निरीक्षक कार्यालय बढ़नी पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय बढ़नी पुलिस चौकी बढ़नी स्टार होम्योपैथिक क्लीनिक ढेकहरी चौराहा समेत तमाम सरकारी कार्यालय पर एवं विकासखंड बढ़नी के गांव में पंचायत घरों में तथा प्राथमिक विद्यालयों एवं जूनियर हाई स्कूल विद्यालय के प्रांगण में भारतीय तिरंगे का ध्वजारोहण किया गया |
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं एवं बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसमें वीर रस से भक्ति रस और देशभक्ति से ओतप्रोत कविताएं गीत गजल के साथ भाषण एवं वाद विवाद प्रस्तुत किया गया जिसका लोगों ने खूब आनंद उठाया |
आज पूरा बढ़नी कस्बा जय हिंद के नारे से गूंजता रहा खंड विकास कार्यालय पर खंड विकास अधिकारी यशो वर्धन सिंह ने ध्वजारोहण किया मंडी समिति कार्यालय बढ़नी पर कार्यालय प्रभारी सुरेंद्र कुमार कनौजिया ने ध्वजारोहण किया|
गणतंत्र दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत सेवरा के प्राथमिक विद्यालय में झंडारोहण कार्यक्रम मे प्रधान विजय पाठकम्मिलित हुए साथ ही जूनियर विद्यालय भरैली में झंडारोहण किया |
गांव के बब्बू पाठक केशव पाठक सुभद्र नाथ कन्या महाविद्यालय पर झंडा रोहण के अवसर पर प्रबंधक श्री राजेंद्र प्रसाद पाठक जीत राम चौधरी चंद्रभान चौधरी चूल्ही चौधरी रामलाल दीपक और साथ में विद्यालय के अध्यापक उपस्थित रहे|