सिद्धार्थ नगर – दिन दहाड़े हुई 2 लाख रुपये की लूट , पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे एस पी

गुरु जी की कलम सेसिद्धार्थ नगर

पथरा थाना क्षेत्र के रेहरा गांव के पास एक मुनीम से 2 लख रुपए से ऊपर की धन राशि दिनदहाड़े बाइक सवार लुटेरों ने लूट लिया| बताया जाता है कि इस घटना की सूचना पीड़ित ने डायल 112 व थाना पथरा को दिया दिनदहाड़े लूट की घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर व अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ नगर ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने पीड़ित से बात कर घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त किया|

पता चला है कि मुनीम डुमरियागंज बहैरिया चौराहे से रूटीन के तहत देशी शराब की दुकान से लगभग दो लाख रुपये बहैरिया डुमरियागंज से बांसी वाइन शॉप में जमा करने के लिए जा रहा था
इसी बीच दिन दहाड़े सड़क पर पथरा थाना क्षेत्र के टडिया पुल के समीप रेहरा के पास बाइक सवार तीन लोगो ने बाइक सवार मुनीम को धक्का देकर बैग मे रखे लगभग दो लाख रुपए को लूट कर फरार हो गये| जिसकी सूचना पीड़ित ने डायल 112 व थाना पथरा सिद्धार्थनगर को दी।

मीडिया से बात करते हुए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने बताया कि आज दिनांक 27 जनवरी 2025 को लगभग 11 बज कर पांच मिनट पर डायल 112 सूचना पाकर मौके पर पहुंच कर जांच किया गया पीड़ित अजय कुमार पुत्र रामनारायन कन्नौजिया लोटन क्षेत्र के निवासी है।

डुमरियागंज क्षेत्र मे देसी शराब की दुकान ‌पर इनके पिता मुनीम थे अस्वस्थ होने के कारण पिछले महीने से पिताजी की जगह पर वे वहां पर काम कर रहे थे |

रुटीन पैसा वो डुमरियागंज मे जमा कर रहे थे पर आज वें डुमरियागंज न जाकर बांसी पैसा जमा करने जा रहे थे जब वह पथरा से बांसी के तरफ जा रहे थे तब पीछे से तीन लोग बाइक पर आए इनको टक्कर मार कर गिरा दिया लगभग दो लाख से ज्यादा रुपए नगद था उसे लेकर लुटेरे फरार हो गए|

पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन ने कहा कि पथरा थाना क्षेत्र में हुई इस दिनदहाड़े लूट की घटना के खुलासा के लिए थाना पुलिस, एसओजी व सर्विस लांस की टीम को लगाया गया है स्वयंम भी घटना पर नजर बनाए हुए हूं मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।