नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय का बढ़नी में हुआ जोरदार स्वागत , आलम इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान पर बैठक

kapilvastupost 

बढ़नी ( सिद्धार्थनगर) – रविवार को नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय का लखनऊ जाते समय बढ़नी में समाजवादी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। उनके स्वागत के लिए स्थानीय लोगों में इस दौरान उत्साह दिखा  जैसे ही वह बढ़नी पहुंचे, उनका आभार व्यक्त करते हुए नागरिकों ने उन्हें शाल पहनाकर फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया।

नेता प्रतिपक्ष ने इस अवसर पर जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा, “यह स्वागत सिर्फ मेरे लिए नहीं, बल्कि समाज और क्षेत्र की समृद्धि के लिए है। मैं हमेशा आपके साथ हूं और आपके मुद्दों को विधानसभा में उठाऊंगा।”

इस दौरान, क्षेत्रीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बस स्टॉप पर स्थित आलम इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान पर उनके साथ बैठक आयोजित की और समाजिक मुद्दों पर चर्चा की। माता प्रसाद पाण्डेय के बढ़नी में स्वागत से क्षेत्रवासियों में एक नई उम्मीद और जोश का संचार हुआ।

मो0 इब्राहिम, मासूद आलम, वसीम अहमद, अर्जुन यादव,,अब्दुल मन्नान, सागर पाठक , जावेद खान, जमील बाबा, मारूफ कान,, मुज़म्मिल खान , बदरे आलम, कर्तव्य यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे और हर किसी के चेहरे पर खुशी और उम्मीद की झलक दिखाई दे रही थी।