siddhartha nagar – मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर ट्राली को रुकवाते समय उपजिलाधिकारी के सुरक्षा में लगा होमगार्ड हुआ घायल,उपजिलाधिकारी बाल बाल बचे

ढेबरूआ थाना क्षेत्र के चंरनगहवा और घोरही नदी से बालू और मिट्टी के अवैध खनन का ममला

गुरु जी की कलम से

ढेबरुआ थानाक्षेत्र के ढ़ेकहरी बुजुर्ग से ढेबरुआ की तरफ जा रहे मिट्टी से लदे दो ट्रैक्टर ट्राली को उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ ने दौड़ा कर पकड़ा इस दौरान उनका होमगार्ड संजय घायल हो गया।

गुरुवार को उपजिलाधिकारी राहुल सिंह वन विभाग के रेंजर एवं अन्य राजस्व टीम के साथ कुछ मामलों सहित जनता दर्शन इत्यादि के मामलों की ढ़ेकहरी बुजुर्ग क्षेत्र में निकले थे,जब वे जांच करके वापस आ रहे थे तब ढ़ेकहरी बुजुर्ग से ढेबरुआ सड़क पर उनको मिट्टी लादकर दो ट्रैक्टर ट्राली तेज गति से जाते दिखाई दिए|

तेज गति से जाते देख अवैध खनन का शक होते ही उन्होंने होमगार्ड संजय को उक्त गाड़ियों को रुकवाने का निर्देश दिया
,लेकिन जैसे ही होमगार्ड उनको रुकवाने के लिए आगे बढ़ा तो मिट्टी से लदे ट्रैक्टर ट्राली को ड्राइवरों ने और तेज लेकर भागना शुरू कर दिया|

इस दौरान होमगार्ड को टैक्टर ट्राली रोकने में चोटें भी आ गई,यह देखते ही उपजिलाधिकारी ने तुरंत ड्राइवर को उक्त ट्रैक्टर ट्रालियों के पीछे चलने का निर्देश दिया,लगभग 500 मीटर दूर जाकर उपजिलाधिकारी ने अपने राजस्व टीम के साथ ढेबरुआ थाने के पास दोनों ट्रैक्टर ट्राली को धर दबोचा|

इस दौरान उपजिलाधिकारी एवं उनके साथ लोग ट्रैक्टर ट्राली से चोटिल होने के शिकार होने से बाल बाल बचे।

इस संबंध में उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ राहुल सिंह ने बताया दोनों ड्राइवर तेज गति से जा रहे थे,जिसको शक होने पर रुकवाने की कोशिश हुई लेकिन वे नहीं रुके,बल्कि वे और तेज हो गए और भागने लगे,उनको पकड़ने में काफी मशक्कत करनी पड़ी,फिलहाल पकड़ने में होमगार्ड संजय को चोट आई है|

यह जहां से मिट्टी लेकर आ रहे थे उक्त क्षेत्र की भी हमारे और राजस्व टीम द्वारा पड़ताल किया गया है,ये परमिशन कही और का लिए थे लेकिन खनन अन्य जगह कर रहे थे,पूरी घटना की लिखित सूचना राजस्व टीम द्वारा तहरीर के रूप में थानाध्यक्ष
ढेबरुआ को दी गई है,मिट्टी लदी टैक्टर ट्राली एवं दो लोग भी मौके पर पकड़े गए थाने पर हैं|

अवैध खनन के मामले में राकेश यादव पुत्र कोमल यादव ग्राम सेमरा थाना ढेबरुवा के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया गया है |

अवैध खनन कि शिकायत के म्ममले  में एक अन्य FIR भी हुई दर्ज 

अवैध खनन करने के मामले में ढेबरुआ थाने में ओमप्रकाश पुत्र श्रीराम निवासी महादेवा नानकार पोस्ट धंसा नानकार थाना जोगिया उदयपुर की तहरीर पर दुर्गेश पुत्र चिन्ने निवासी ग्राम संसरी थाना ढेबरुआ जनपद सिद्धार्थनगर, लक्ष्मण यादव पुत्र प्रह्लाद यादव निवासी ग्राम करुआ थाना ढेबरुआ, सुरेन्द्र पुत्र धर्मपाल, रामकरन पुत्र पारस, राकेश यादव पुत्र कोमल यादव निवासीगण ग्राम सेमरा थाना ढेबरुआ तथा मजनू पुत्र अज्ञात निवासी ग्राम परसा दीवान के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 21/25 की धारा 121(1), 132, 352, 109 बीएनएस व 4/21 खनन अधिनयम के तहत मुकदमा दर्ज की गई है।