सिद्धार्थ नगर – समाजवादी पार्टी आयोजित पी डी ए चौपाल को बूथ स्तर पर कराए जाने पर बनी सहमति

Kapilvastupost

समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बुधवार को हुई बैठक में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद जमील सिद्दीकी ने कहा कि समाजवादी पार्टी पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों को मजबूती के साथ जोड़ रही है। पीडीए चौपाल बड़ा माध्यम है। इसके माध्यम से हम लोग पार्टी की नीतियों, रीतियों को बता रहे हैं साथ यह भी लोगों को बता कर सचेत करने की जरूरत है कि भाजपा सरकार संविधान से खिलवाड़ कर उनका हक मारने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने कहा कि आलाकमान के निर्देश पर प्रत्येक सेक्टर में पीडीए चौपाल लगनी है जिसमें अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी होनी है। सेक्टर प्रभारी अपने क्षेत्र में चौपाल कराएं और कब उन्हें करना है इसकी तारीख सुनिश्चित कर लें।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक चौपाल की मानीटरिंग हो रही है इसलिए अच्छे से तैयारी कर उसका आयोजन किया जाए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अपने इलाके में पहुंचें और भाजपा की नाकामियों को गिनाने का काम करें।

बताएं कि वह विकास नहीं झूठे वायदे के भरोसे सरकार चला रही है।

उन्होनें कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना होगा जिससे 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा जीत कर परचम लहरा कर सरकार बना सके।

इस दौरान जोखन चौधरी, अमून मेकरानी, रमजान अली, सोनू यादव आदि मौजूद रहे।