📅 Published on: February 6, 2025
NIZAM ANSARI
शोहरतगढ़, सिद्धार्थ नगर – शोहरतगढ़ क़स्बा स्थित खुनुवा बाई पास रोड पर स्थित शिव बाबा मंदिर के निकट बुद्धवार देर शाम भव्यता और आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित ‘कृष्ण मुरारी मैरिज हॉल’ का शानदार उद्घाटन हुआ। इस खास मौके पर शहर की कई प्रतिष्ठित हस्तियां, व्यापारी वर्ग और आम नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
कृष्ण मुरारी मैरिज हॉल शहर के सबसे प्रमुख और सुगम स्थान पर स्थित है। यह कसबे से सटे शोहरतगढ़ खुनुवा मार्ग पर बना हुवा है, जिससे मेहमानों को यहां पहुंचने में कोई असुविधा नहीं होगी। हॉल के आसपास पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था भी उपलब्ध है, जिससे वाहन पार्किंग की समस्या नहीं होगी।
भव्य बैंक्वेट हॉल और एसी रूम्स
यह मैरिज हॉल आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है, जिसमें एक विशाल बैंक्वेट हॉल शामिल है, जहां बड़ी संख्या में मेहमानों के बैठने की उत्तम व्यवस्था की गई है।
हॉल के अंदर खूबसूरत सजावट और रोशनी इसे बेहद आकर्षक बनाती है। इसके अलावा, यहां पूर्णत: वातानुकूलित कमरे भी उपलब्ध हैं, जिससे मेहमानों को किसी भी मौसम में आरामदायक माहौल मिलेगा।
खाने-पीने की बेहतरीन व्यवस्था
‘कृष्ण मुरारी मैरिज हॉल’ में खाने-पीने की उत्तम व्यवस्था की गई है। वेज और नॉन-वेज दोनों तरह के व्यंजनों की सुविधा मौजूद है, जिसे अनुभवी रसोइयों द्वारा तैयार किया जाता है। स्वादिष्ट और शुद्ध भोजन के साथ-साथ हाइजीन का विशेष ध्यान रखा गया है।
बिजली और पीने के पानी की उत्कृष्ट सुविधा
शादी या किसी भी बड़े आयोजन के दौरान बिजली और पानी की समस्या न आए, इसके लिए हॉल में 24×7 बिजली की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
हाई-पावर जनरेटर की व्यवस्था भी की गई है ताकि किसी भी आपात स्थिति में कार्यक्रम बाधित न हो।
पीने के साफ पानी के लिए आरओ और वाटर कूलर लगाए गए हैं, जिससे हर मेहमान को शुद्ध और ठंडा पानी मिल सके।
हर आयोजन के लिए उपयुक्त
‘कृष्ण मुरारी मैरिज हॉल’ न केवल विवाह समारोहों के लिए, बल्कि सगाई, रिसेप्शन, जन्मदिन पार्टियों, कॉर्पोरेट इवेंट्स और अन्य पारिवारिक आयोजनों के लिए भी उपयुक्त है।
हॉल की आकर्षक सजावट और आधुनिक सुविधाएं इसे हर तरह के आयोजनों के लिए परफेक्ट बनाती हैं।
शानदार उद्घाटन
उद्घाटन समारोह के दौरान अतिथियों ने इस हॉल की सुविधाओं की सराहना की और इसे शहर के बेहतरीन वेडिंग डेस्टिनेशनों में से एक बताया।
हॉल प्रबंधन की ओर से बताया गया कि भविष्य में यहां और भी सुविधाओं को जोड़ा जाएगा ताकि मेहमानों को और अधिक आरामदायक अनुभव मिल सके।
‘कृष्ण मुरारी मैरिज हॉल’ अपने भव्य बैंक्वेट, आरामदायक रूम्स, बेहतरीन लोकेशन और शानदार व्यवस्थाओं के कारण शहर के लोगों के लिए एक पसंदीदा आयोजन स्थल बनने जा रहा है।