📅 Published on: February 6, 2025
Kapilvastupost
सिद्धार्थनगर थाना मोहाना पुलिस द्वारा 30 लाख नेपाली मुद्रा, ₹550/- भारतीय मुद्रा व एक मारुति वरना (UP32JP9911) के साथ एक नफर अभियुक्त को अन्तर्गत धारा-11 कस्टम अधिनियम में गिरफ्तार कस्टम कार्यालय बढ़नी भेजा गया । सिद्धार्थनगर के द्वारा इंडो नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत, सिद्धार्थ अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन व अरूणकान्त सिंह क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में अनूप कुमार मिश्र थानाध्यक्ष मोहाना मय पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 06.02.2025 को बुद्धा चौक बर्डपुर कस्बा से एक नफर अभियुक्त अंतर्गत धारा 11 कस्टम अधिनियम में गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्णकर कस्टम कार्यालय बढ़नी भेजवाया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त
01.प्रदीप यादव पुत्र विश्वनाथ यादव निवासी डफरा नानकार थाना शोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर ।
बरामदगी का विवरण
01.30 लाख नेपाली मुद्रा ।
02.₹550/- भारतीय मुद्रा ।
03.हुंडई वरना (UP32JP9911) ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस
01.अनूप कुमार मिश्र थानाध्यक्ष थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर ।
02.उ0नि0 महेन्द्र कुमार चौकी प्रभारी शुद्धोधन थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर ।
03.आ0 संजीत पांडेय, अरविंद चौहान, नितिन पाठक थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर ।