📅 Published on: February 6, 2025
गुरु जी की कलम से
पड़ोसी मित्र राष्ट्रनेपाल के कृष्ण नगर भंसार पर भारत से नेपाल में प्रवेश करते हुए नेपाली प्रहरी इलाका पुलिस कार्यालय कृष्णा नगर के इंस्पेक्टर सूरज खत्रीने मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों को चार पुड़िया ब्राउन शुगर वजन लगभग 820 मिलीग्राम के साथ पकड़ा ।
नेपाली प्रहरी ने उन दोनों व्यक्तियों को लागू औषधि अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जिला अदालत कपिलवस्तु भेज दिया।
बताया जाता है कि वह दोनों व्यक्ति मोटरसाइकिल द्वारा सड़क से एस एस बी चेक पोस्ट भारतीय कस्टम को क्रॉस करते हुए जैसे ही नेपाल के लिंक गेट पर पहुंचे वहां पर तैनात नेपाली पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोका उनकी तलाशी लिया।
दौरान मोटरसाइकिल चालक के पास से चार पुड़ियों में लगभग 820 मिलीग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ नेपाली प्रहरी ने उन दोनों व्यक्तियों को नेपाली कानून के मुताबिक चार्जेज लगा करके उन्हें तौलिहवा न्यायालय भेज दिया।
जहां पर न्यायालय उन्हें 10 दिन के रिमांड पर भेज दिया
नेपाली प्रहरी द्वारा उन वक्तियों से पूछ-ताछ किया जा रहा है
बताया जाता है नेपाल के जनपद कपिलवस्तु के विजयनगर गांव पालिका चार बरगदवा निवासी बाइक चालक मतीउल्लाह मुसलमान 28 वर्ष
मोटरसाइकिल पर पीछे बैठा हुए व्यक्ति की पहचान विजयनगर वार्ड नंबर 3 कडिहार निवासी मेराज अहमद 25 वर्ष को गिरफ्तार किया।
नेपाली प्रहरी में नेपाली नंबर प्लेट की मोटर साइकिल को भी सीज कर दिया।