📅 Published on: February 7, 2025
विधायक विनय वर्मा ने मुख्यमंत्री का व्यक्त किया आभार
Kapilvastupost
शोहरतगढ । विधानसभा क्षेत्र में – हर विकास कार्यों के प्रति समर्पित रहने वाले लोकप्रिय विधायक विनय वर्मा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से जानकारी देते हुए कहा कि शोहरतगढ़ अंतर्गत हमारे प्रयास से पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा विकास की गति प्रदान करने हेतु कुल 79.990 – किलोमीटर जिसका कुल लागत 49 करोड़ 71 लाख 84 हजार रुपये से 55 परियोजनाओं का निर्माण कार्य – जिसमें सामान्य मरम्मत के साथ नवीनीकरण में 51 मार्ग (71.260 कि. – मी. लंबाई) कुल लागत 13 करोड़ 41
लाख 93 हजार व विशेष मरम्मत कार्य के अंतगर्त 3 मार्ग (1.030कि.मी. ) कुल लागत 10 करोड़ 4 लाख 36 हजार एवं नव निर्माण हेतु 1 मार्ग
(1.700 कि.मी.) कुल लागत 35 करोड़ 25 लाख 55 हजार से कार्य हो रहा है। उन्होंने लिखा कि हमारे विध गानसभा क्षेत्र में विकास को तीव्र गति देने हेतु हमारे तथा हमारे विधानसभा क्षेत्र की जनता की ओर से मुख्यमंत्री आभार व्यक्त किया है।
उल्लेखनीय है कि इन दिनों नोएडा प्रवास पर रह रहे विधायक द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र के हर छोटे बड़े कार्यक्रमों विकास कार्यों समारोहों आदि पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है।