NEET 2025 में दुधवनिया बुजुर्ग के अमीरुद्दीन खान ने मारी बाज़ी, देशभर में हासिल की 22791वीं रैंक – गांव में जश्न का माहौल

ग्राम प्रधान सईद आलम ने कहा, अमीरुद्दीन खान की सफलता पूरे गांव के लिए गर्व की बात है। उन्होंने यह साबित किया है कि लगन और मेहनत से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। गांव के युवाओं को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। पंचायत की ओर से उन्हें हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।

गुरु जी की कलम से

बढ़नी (सिद्धार्थनगर):
ग्राम पंचायत दुधवनिया बुजुर्ग के होनहार छात्र अमीरुद्दीन खान ने NEET 2025 परीक्षा में सफलता प्राप्त कर पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित कर दिया है। उन्होंने भारत स्तर पर 22791वीं रैंक हासिल कर यह सिद्ध कर दिया कि मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर कोई भी सपना पूरा किया जा सकता है।

पिछले वर्ष अमीरुद्दीन ने 643 अंक प्राप्त किए थे, लेकिन सीट न मिलने के कारण चयन नहीं हो सका। इस असफलता के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। उन्होंने पूरे आत्मविश्वास और संकल्प के साथ दोबारा प्रयास किया और इस बार सफलता ने उनका साथ दिया।

उनकी इस उपलब्धि पर पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों ने मिठाइयां बांटी और उनके घर पर भव्य स्वागत की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। हर कोई उन्हें आज के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत मान रहा है।

अमीरुद्दीन की सफलता न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे इलाके के छात्रों के लिए उम्मीद की किरण बनकर उभरी है।