शोहरतगढ़ ब्लॉक के बगहवां में जी वी ए रामस्वरूप गुप्ता ने सुनी समस्या

Nizam ansari

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर।

सिद्धार्थनगर lशोहरतगढ़ विकास खण्ड के अन्तर्गत ग्राम पंचायत बगहवां गाँव में गांव की समस्या गाँव में समाधान करने हेतु चौपाल कार्यक्रम का हुआ आयोजन। चौपाल कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ग्राम पंचायत अधिकारी राम स्वरूप गुप्ता ने केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही ब्लॉक स्तरीय योजनाओं की जानकारी दी।

चौपाल कार्यक्रम में राशनकार्ड,वृद्धावस्था, विधवा पेंशन व दिव्यांग पेंशन, आयुष्मान कार्ड, पीएम आवास योजना, किसान सम्मान निधि, आदि योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। साथ ही शासन द्वारा चलायी जा रही गरीब कल्याण व अन्य लाभकारी योजनाओं के बारें में जानकारी देते हुए राम स्वरूप गुप्ता ने ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया ।

इस दौरान चौपाल कार्यक्रम में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गंगाधर मिश्रा पंचायत सहायक पल्लवी श्रीवास्तव ,रोजगार सेवक मीरा देवी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री शीला देवी, सफाई कर्मचारी हंसराज ओमप्रकाशयादव,पवन,बनारसी, रवींद्र ,सुरेश,आदि ग्रामीण मौजूद रहे।