दिल्ली कार धमाका: डुमरियागंज में कांग्रेस का कैंडल मार्च, पीड़ितों के लिए न्याय की मांग ,​प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बोले: “यह दुर्घटना नहीं, शासन-प्रशासन की लापरवाही है

नियमतुल्लाह खान 

डुमरियागंज, 13 नवंबर: दिल्ली में हुए दुर्भाग्यपूर्ण कार धमाके के प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर आज डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के भड़रिया बाजार में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा एक कैंडल मार्च और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

​प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष क़ाज़ी सुहेल अहमद ने की। इस दौरान हादसे में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गई।

​लापरवाही का आरोप और न्याय की लड़ाई

​इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने घटना को शासन-प्रशासन की लापरवाही का नतीजा बताया। उन्होंने कहा कि “दिल्ली में हुआ यह हादसा केवल एक दुर्घटना नहीं, बल्कि शासन-प्रशासन की लापरवाही का नतीजा है। निर्दोष लोगों की जान गई है और सरकार अब तक पीड़ित परिवारों के प्रति असंवेदनशील बनी हुई है।”

​श्री राय ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी पीड़ितों के साथ मजबूती से खड़ी है और न्याय के लिए हमारी लड़ाई सड़कों से लेकर सदन तक जारी रहेगी

​प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति

​इस श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस के कई प्रमुख नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रमुख उपस्थितजन: पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, ​प्रदेश कांग्रेस के महासचिव अरशद खुर्शीद,​कांग्रेस जिलाध्यक्ष क़ाज़ी सुहेल अहमद, ​पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद तिवारी, ​प्रदेश महासचिव मुकेश सिंह चौहान, डॉ बख्तियार उस्मानी, अशोक गुप्ता, अफसर अहमद, बब्बू जैसवाल, रियाज़ मनिहार, हकीकुल्लाह, ,तनवीर अहमद बब्लू, ​क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

​कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित लोगों ने मोमबत्तियाँ जलाकर दिवंगत आत्माओं को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और सरकार से पीड़ित परिवारों को शीघ्र न्याय एवं उचित मुआवजा प्रदान करने की पुरजोर मांग की।