भाजपा ने दिया अनुसूचित जनजाति को सम्मान : रामू गोंड जनजाति मोर्चा चलायेगा स्वछता अभियान
📅 Published on: May 31, 2022
इसरार अहमद
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक रेस्ट हाउस सिद्धार्थनगर मे हुआ! बैठक में पार्टी द्वारा किए जाने वाले आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई बैठक को संबोधित करते हुए रामू गोंड जिला अध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा सिद्धार्थनगर ने कहा कि अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा आगामी 5 जून लखनऊ में अनुसूचित जनजाति समाज के विधायक के सम्मान समारोह आयोजित किया गया है समारोह के मुख्य अतिथि माननीय फग्गन सिंह कुलस्ते केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री जी के साथ-साथ प्रदेश के बड़े नेता का भी भाग लेंगे सिद्धार्थनगर जनपद से भी जनजातीय समाज के लोग भारी संख्या में पहुंचेंगे अतः आप सभी पदाधिकारी जनजातीय समाज से संपर्क करें और उनसे चलने का आग्रह करें जनजाति समाज को सम्मान देने का काम केवल भारतीय जनता पार्टी ने किया है वहीं अन्य दलों ने जनजाति के अपने वोट बैंक के रूप में प्रयोग किया है नन्दलाल गोंड प्रदेश सहकोषाध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने कहा की मोदी सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर संगठन द्वारा विभिन्न अभियान चलाए जाने हैं इन अभियानों में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर भाग ले वहीं अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा एक दिन महापुरुषों के चित्र/प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं जनजाति बस्तियों में स्वच्छता अभियान भी चलाएगा इसके लिए अभी से तैयारी शुरू कर दिया जाये
अध्यक्षता रामू गोंड जिलाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा भाजपा ने तथा संचालन प्रवीण गोंड ने किया
बैठक मे, अम्बिका धुरिया,दुर्गेश धुरिया, मुकेश गोंड, बाल गोविन्द धुरिया, रामचंदर धुरिया, दिनेश गोंड,विनय गोंड,अमन गोंड, अनीश धुरिया आदि लोग उपस्थित रहे


