फॉर्च्यूनर, फैक्ट्री, मकान, पत्नी के बैंक खाते सबकुछ सीज, सीएम योगी के गोरखपुर में माफिया सुधीर सिंह की 10 करोड़ की संपत्ति जब्त

महेंद्र कुमार गौतम

सुधीर सिंह अभी बीएसपी में है और 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने उसे सहजनवां से प्रत्याशी बनाया था ।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन को अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ सख्त रुख अपनाने का निर्देश पद सँभालते ही दे दिया था। उसके बाद से ही प्रदेश के माफियाओं के खिलाफ एक अभियान चालू है। वहीं अब प्रशासन ने गोरखपुर के माफिया सुधीर सिंह की करीब 10 करोड़ की प्रॉपर्टी को जब्त किया है। माफिया सुधीर सिंह सीएम योगी के गृह क्षेत्र का है।

गोरखपुर सदर और सहजनवां क्षेत्र में सुधीर सिंह के दो मकान और जमीन को जब्त किया गया है और उनकी फॉर्च्यूनर गाड़ी और फैक्ट्री को भी प्रशासन ने जब्त किया है। साथ ही माफिया के चार बैंक खाते भी सीज कर दिए गए हैं। सुधीर सिंह पूर्व में ब्लॉक प्रमुख भी रह चुका है और उसके खिलाफ कुल 38 मुक़दमे दर्ज हैं। प्रशासन पहले से ही कार्रवाई की तैयारी कर रहा था।

error: Content is protected !!
Open chat
Join Kapil Vastu Post