पान व्यवसाई की दिनदहाड़े हत्या कर अज्ञात हमलावर फरार
📅 Published on: November 3, 2022
अभिषेक शुक्ल
इटवा सिद्धार्थनगर इटावा थाना क्षेत्र के ग्राम ककरही निवासी पान व्यवसाई की बुधवार दिनदहाड़े अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दिया और मौके से भाग गए। घटना डुमरियागंज थाना क्षेत्र के सुरजी सुहेलवा गांव के निकट नहर के उत्तर पटरी पर घटी।
इटवा थाना क्षेत्र के ग्राम ककरही निवासी पान व्यवसाई सुभाष चौरसिया किसी काम से डुमरियागंज गए थे।
वहां सुरजी सुहेलवा गांव के निकट शहर के उत्तर पटरी पर अज्ञात हमलावरों ने हथौड़े से सिर के पिछले भाग में वार कर हत्या कर दिया। और मौके से फरार हो गए कुछ लोगों ने अज्ञात घायल लाश को देखकर इसकी सूचना ग्राम प्रधान को दिया ग्राम प्रधान के माध्यम से पुलिस को सूचना दी गई ।मौके पर थाना अध्यक्ष डुमरियागंज संजय कुमार मिश्रा भी पुलिस बल के साथ पहुंचे।
छानबीन में उन्हें कुछ दूरी पर हथोड़ा भी मिला ।सिर में गंभीर चोट देखा गया मौके पर 15000 नगद बाइक यूपी 55 एडी 2863 व कागजात और मोबाइल भी मिला हुआ है ।घटना की सूचना पर फॉरेंसिक टीम और एसपी सिद्धार्थनगर भी पहुंचे।
पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। अपराधियों की धरपकड़ के लिए छानबीन शुरू कर दिया गया है घटना पूर्वाहन 3:30 के करीब बताई जा रही है ।ज्ञात हो कि मृतक सुभाष चौरसिया मृदुभाषी और मिलनसार थे ।इनका परिवार शांतिप्रिय और मृदुभाषी है मृतक सुभाष चौरसिया कुछ वर्ष पहले इटावा में भी पान की दुकान चलाते थे। उनके पिता पान के पत्ता का व्यवसाय करते थे ।
वर्तमान में इटवा से 3 किलोमीटर पूर्व राइस मिल चौराहे पर इनके दो भाई पान की दुकान चलाते हैं वह स्वयं पान के पत्ता का व्यवसाय करते थे ।लंबे समय से पान के व्यवसाय से जुड़े होने के कारण क्षेत्र में काफी प्रसिद्ध और लोकप्रिय थे मृतक सुभाष कुमार की हत्या की घटना से इनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा वहीं क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई लोग घटना की निंदा कर रहे थे। और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।


