पत्रकार इरशाद अहमद की लखनऊ हास्पिटल में मौत नमाज ए जनाजा दो बजे दोपहर में
📅 Published on: November 13, 2022
डा0 शाह आलम
सिद्धार्थ नगर जनपद के तहसील क्षेत्र शोहरतगढ के बढ़नी नगर पंचायत निवासी एवं दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार इरशाद अहमद का लखनऊ हास्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। इनके आकस्मिक मौत की खबर से पत्रकार जगत में मातम छाया हुआ है। इनकी नमाज ए जनाजा नमाज ए जोहर के बाद दो बजे दोपहर बढ़नी के कब्रिस्तान में पढ़ी जाएगी और वहीं उनके पार्थिक शरीर को दफ्न कर दिया जाएगा। इनकी मौत पर इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी, कपिलवस्तु पोस्ट चीफ निजाम अंसारी,डा0 शाह आलम, दैनिक भास्कर के गुलाम अली, अब्दुल्ला सिद्दीकी, दैनिक जागरण प्रभारी शोहरतगढ राकेश तिवारी, हिंदुस्तान प्रभारी मुशतन शैरुल्लाह , ऱा0स0 के अजीज अहमद ,राकेश राज सहित हजारों लोगों ने गम का इजहार किया है।


