मानव तस्करी का शिकार होने से एक नाबालिक लड़की को बचाया
📅 Published on: January 3, 2023
kapilvastupost reporter
सिद्धार्थनगर। सशस्त्र सीमा बल 43वी वाहिनी की सीमा चौकी ककरहवा के जवानों ने मंगलवार को एक नेपाली नबालिक लड़की को मानव तस्कर के चंगुल में फसने से बचाया है।
समवाय प्रभारी, मानव सेवा संस्थान ‘सेवा’ व एएचटीयू 66वी वाहिनी द्वारा प्राथमिक पूछ-ताछ से ज्ञात हुआ की मानव तस्कर साबुद अहमद उम्र करीब 22वर्ष पुत्र हज़रत अली
निवासी जिगादा वार्ड नं 02, थाना पोहवा जिला रूपनदेही राष्ट्र नेपाल के द्वारा नाबालिक लड़की को बहला-फुसला कर रेवाड़ी हरियाणा घुमाने के बहाने ले जाने के लिए राजी कर लिया था।
उचित कार्यवाही के बाद पीड़ित नाबालिक लड़की व मानव तस्कर को एएचटीयू 66वी वाहिनी एवं मानव सेवा संस्थान सेवा एवं एपीएफ नेपाल व नेपाल के एनजीओ की उपस्थिति में नेपाल पुलिस चौकी कालीदह रूपनदेही को अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द कर दिया गया।
कार्यवाहक कमांडेंट राम कृष्ण डोगरा ने बताया कि वर्तमान समय में मानव तस्करी के मामलों पर सशस्त्र सीमा बल के द्वारा पैनी नजर रखी जा रही है। जिससे कि किसी भी गरीब परिवारों के बच्चों और लड़कियों को मानव तस्करी में संलिप्त व्यक्ति, नौकरी, शादी व प्यार का झांसा दे कर तथा बहला फुसला कर नेपाल से भारत या भारत से नेपाल तस्करी न कर पाए और उनका शोषण न हो सकें ।


