पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए दीपक कुमार को किया गया सम्मानित
📅 Published on: January 12, 2023
israr ahmad
सिद्धार्थनगर। चेतिया क्षेत्र के बड़हरा गांव के निवासी दीपक कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया।
सिद्धार्थनगर के जेल रोड स्थित रेस्ट हाउस पर एक बैठक के दौरान गोरखपुर के जीएम श्री हरि ओम पांडे और हिन्दुस्तान अखबार के ब्यूरो चीफ श्री इंद्रमणि पांडे द्वारा दीपक कुमार को सम्मानित किया गया।
इस दौरान बांसी हिन्दुस्तान के तहसील प्रभारी एवम वरिष्ठ पत्रकार रविन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि दीपक कुमार दस वर्षों से हमारे साथ काम कर रहे हैं। जहां इन्होंने निष्पक्ष खबरों को लेकर चलने का काम किया है। क्षेत्र के शिवकुमार दुबे, रामशरण यादव, कमलेश गुप्ता, अजय कुमार, इसरार अहमद, डॉक्टर आर के निगम, राजेश कुमार, प्रभात कुमार, सिद्धार्थ, राहुल कुमार, गोविंद, महेंद्र चौधरी, शिवप्रसाद, बृजेश आदि लोगों ने बधाई दी है।


