सिद्धार्थ नगर – साइबर सेल ने वापस कराया ठगी के 62500 रूपये ,युवक ने ली राहत की सांस : सराहनीय
📅 Published on: January 18, 2023
डॉ शाह आलम
विकास चन्द्र जायसवाल कस्बा अलीगढवा थाना कपीलवस्तु जनपद सिद्धार्थनगर को अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन करके SBI BANK का CSP दिलाने के नाम पर रूपये 65 200/_ का फ्रॉड कर अपने खाते मे जमा करा लिया गया ।
शिकायतकर्ता विकास को जैसे ही ज्ञात हुआ कि उसके साथ फ्रॉड हो गया है l जिस की सूचना साइबर सेल सिद्धार्थनगर को दिया । शिकायत पर साइबर सेल की टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए दिनांक 17 जनवरी को विकास चन्द्र जायसवाल के खाते में सम्पूर्ण धनराशि रूपये 65200/- वापस कराया गया |
साइबर टीम के सराहनीय कार्य के लिए हर तरफ प्रशंसा हो रही है । साइबर सेल सिद्धार्थनगर की टीम द्वारा 01.01.2022 से अब तक कुल धनराशि रूपये 2621138/- शिकायतकर्ताओं के खातों में वापस कराये जा चुके हैं ।
धनराशि बरामद कराने वाली साइबर पुलिस टीम में निरीक्षक सुबाष यादव, प्रभारी साइबर सेल , उप निरीक्षक हरीओम कुशवाहा, साइबर सेल ,
मुख्य आरक्षी अतुल चौबे साइबर सेल,आरक्षी अजय यादव साइबर सेल, आरक्षी आशुतोष जायसवाल साइबर सेल, आरक्षी राहुल मौर्या साइबर सेल, आरक्षी शिवम् मौर्या साइबर सेल, जनपद सिद्धार्थनगर शामिल रहे ।


