सिद्धार्थनगर महोत्सव में लगे टीचिंग लर्निंग मैटेरियल (TLM) प्रदर्शनी में ब्लॉक संसाधन केन्द्र बर्डपुर का दबदबा
📅 Published on: January 30, 2023
गुरु जी की कलम से
सिद्धार्थनगर 30 जनवरी।
सिद्धार्थनगर महोत्सव में लगे टीचिंग लर्निंग मैटेरियल (TLM) प्रदर्शनी में ब्लॉक संसाधन केन्द्र बर्डपुर का दबदबा रहा खंड शिक्षा अधिकारी बर्डपुर अरुण कुमार के दिशा निर्देश में ब्लॉक गुणवत्ता समन्वयक बर्डपुर आशीष कुमार सिंह की देखरेख में मुख्य रुप से बहोरवा उतरी के बच्चों के द्वारा रोबोट एवं अग्नि मिसाइल प्रोजेक्ट निर्माण आकर्षक का केन्द्र रहा।
प्रदर्शनी में बर्डपुर ब्लाक के उच्च प्राथमिक विद्यालय बहोरवा, बसावनपुर, मधुबेनिया,काशीपुर, बूडा, और प्राथमिक विद्यालय माजिगवा, मंगलपुर , पिछौरा, नागचौरी, महदेवाकुर्मी, बढ़या, मोहनाजोत के बच्चों द्वारा लर्निंग मैटेरियल का प्रदर्शनी लगाया गया।
उक्त प्रदर्शनी में शमशुलहक,महेश, सावित्री चौधरी, कामिनी गुप्ता, अनीता आर्या ,उमा ,अलका श्रीवास्तव, ममता श्रीवास्तव, नमिता चौधरी, अभिमन्यु गुप्ता, अभिषेक यादव, नीलम, अनुराधा शर्मा, संघशील आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


