लाल चौक पर तिरंगा फ़हराने के बाद कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा सम्पन्न जिले भर में कांग्रेसियों ने रखा मौन
हम लोकतंत्र हैं हमारे खून में लोकतंत्र शामिल है भारत माँ के लाखों सपूतों की कुर्बानियों को बचाकर रखने के लिए गांधीवादी विचार धारा पर आगे बढ़ते हुवे समाज और देश को आगे बढाया जा सकता है – डॉ चंद्रेश
nizam ansari
सिद्धार्थ नगर 30 जनवरी / राहुल गांधी जी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से प्रारंभ हुई भारत जोड़ो यात्रा का आज श्रीनगर के कांग्रेस मुख्यालय पर राहुल गांधी जी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर समापन किया गया। भारत जोड़ो यात्रा के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए आज़ प्रातः 10 बजे देश के सभी जिला कांग्रेस कार्यालो़ एवं सभी ब्लाकों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया |
उसी क्रम में जिला कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सभी 14 ब्लाकों में भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उसके उपरांत 10• 58 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस जनों ने दो मिनट का मौन धारण कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की ।
और उनके बताए सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद एवं लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी डा चन्द्रेश उपाध्याय ने कहा कि आज के ही दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को शहीद किया गया था आज़ पूरा देश ही नहीं सम्पूर्ण विश्व महात्मा गांधी जी को याद कर रहा है।
इस अवसर पर अनिल सिंह अन्नू, देवेन्द्र कुमार गुड्डू, सादिक अहमद, रंजना मिश्रा, अखलाक अहमद, रियाज मनिहार, हरि शंकर लाल श्रीवास्तव, रितेश त्रिपाठी, जावेद सिद्दीकी, दिवाकर त्रिपाठी, जाफर अली, अकरम अली, दीपक यदुवंशी, जितेन्द्र धर द्विवेदी, सहित तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इटवा प्रतिनिधि के अनुसार भारत जोडो यात्रा के ऐतिहासिक सफलता के बाद श्रीनगर में ध्वजारोहण के साथ समापन हुआ इस उपलक्ष्य में पूरे हिंदुस्तान में कांग्रेस की सभी कार्यालयों और इसी क्रम में कांग्रेस नगर पंचयात कार्यालय इटवा पर आज दिनांक 30.01.2023 को राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण किया गया |
और बापू की शहादत दिवस पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया| इस दौरान अब्दुल सलाम advocate ,मोहम्मद मुस्लिम ,शकील अहमद ,बैतुल्लाह नेता ,अबु तलहा ,राम कृष्ण साहू ,सफ़ील ,इनमुल्लाह ,परवेज़ ,अब्दुस्सलाम BDC ,लाला ,रज़ाउल्लाह आदि लोग उपस्थित रहे|