📅 Published on: March 17, 2023
👍हाथी घोड़ा पाल की जय कन्हैया लाल की जय घोष से गूंज उठा पूरा पांडाल
👍श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन श्रोता हुए भाव विभोर
kapilvastupost reporter
सिद्धार्थनगर। बर्डपुर कस्बे में पत्रकार राम सेवक चौरसिया के आवास पर चल रहे श्रीमदभागवत कथा ज्ञान महायज्ञ के चौथे दिन श्री कृष्ण जन्मोत्सव में सभी श्रद्धालु झूम उठे।
व्यासपीठ से कथा सुनाते हुए श्री श्री 1008 सुधीर महाराज ने कहा कि संत समाज के कल्याण के लिए भगवान से हमेशा प्रार्थना करते है। पृथ्वी पर जब पाप बढ़ जाता है। दुष्ट और आताताई शक्तियां समाजकल्याण के मार्ग में विघ्न एवं बाधा पहुचाती है तो प्रभु किसी न किसी रूप में धरा धाम पर आते है।
प्रभु के आने का उद्देश्य सदवृत्तियो का पोषण और दुष्टों का विनाश होता है।श्रीकृष्ण का जन्म होते ही श्रद्धालु नृत्य करने लगे। हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की जय घोष से कथा पांडाल गूँजयमान हो गया और ज्ञान महायज्ञ में गोता लगा रहे सभी श्रद्धालु नाचने गाने लगे।
इस अवसर पर मुख्य यजमान सावित्री देवी पत्नी राम प्रसाद चौरसिया, निवर्तमान ग्राम प्रधान विनीता यादव,भाजपा जिला कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव, जय प्रकाश सिन्हा,सत्य प्रकाश मद्देशिया, राम गोपाल,अनिल कुमार उमर, संतोष कुमार अग्रहरि, प्रदीप मोदनवाल,राज कुमार जायसवाल,कौशल कुमार अग्रहरि,आत्मा जायसवाल,विनोद कुमार अग्रहरि,सुमित यादव, वेद प्रकाश यादव आदि उपस्थित रहे।